Mahavir Mandir: पटना महावीर मंदिर में लगा 80 टन का एसी, भक्तों को अब गर्मी से मिलेगी राहत

रामनवमी को लेकर पटना का महावीर मंदिर जगमग हो चुका है, जहां भक्तों की सुविधा के लिए मंदिर में 80 टन का एसी लगाया जा रहा है.

On: Thursday, March 26, 2026 4:15 PM
80 Ton AC In Mahavir Mandir

80 Ton AC In Mahavir Mandir: राजधानी पटना के लोकप्रिय महावीर मंदिर (Mahavir Mandir) में गर्मी से पहले श्रद्धालुओं के लिए बहुत बड़ी व्यवस्था की गई है. दरअसल मंदिर के गर्भगृह में 80 टन की क्षमता वाला नया एसी इंस्टॉल किया गया है, जिससे मंदिर के अंदर तापमान नियंत्रित रहेगा और लंबी कतार के बाद अंदर पहुंचने वाले भक्तों को गर्मी से सुकून मिलेगा. आपको बता दें कि रामनवमी को लेकर पटना का महावीर मंदिर दुल्हन की तरह सज चुका है जहां इस मौके पर भव्य आयोजन किए गए हैं.

27 मार्च को मनाए जाने वाले जन्मोत्सव के दिन मंदिर के कपाट रात 2:00 बजे ही खोल दिए जाएंगे. साथ ही साथ इस बार यह घोषणा की गई है कि कपाट खुलने के बाद सबसे पहले दर्शन करने वाले 10 भाग्यशाली भक्तों को मंदिर प्रशासन द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा.

Mahavir Mandir में लगा 10 टन का एसी

बिहार में बढ़ती गर्मी को देखकर महावीर मंदिर (Mahavir Mandir) प्रशासन ने बहुत बड़ा फैसला लिया है जहां महावीर मंदिर न्यास समिति ने गर्भगृह में 80 टन का शक्तिशाली एसी इंस्टॉल किया है, ताकि श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत मिले. इतना ही नहीं मंदिर के अंदर जो भक्त प्रवेश नहीं कर पाएंगे, उनके लिए बाहर मंदिर परिसर और उसके आसपास के क्षेत्र में 20 बड़ी एलइडी स्क्रीन लगाई जाएगी जहां से वह भगवान के लाइव दर्शन कर पाएंगे.

आपको बता दें कि रामनवमी के अवसर पर इस बार 18000 किलो शुद्ध नावेद्दम लड्डू तैयार करने की योजना है. साथ ही साथ शाम के वक्त शहर की करीब 52 धार्मिक झांकियां अपने झंडो के साथ मंदिर पहुंचेगी जिन्हें न्यास समिति द्वारा सम्मानित किया जाएगा.

सुरक्षा के है पुख्ता इंतजाम

रामनवमी को लेकर महावीर मंदिर (Mahavir Mandir) में पुलिस प्रशासन की तैयारी पूरी हो चुकी है. महिला और पुरुष भक्तों के लिए मेडिकल टीम, एंबुलेंस, शौचालय और कई अन्य सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. चोर और पॉकेट मारो पर नजर रखने के लिए पुलिस ने हर तरफ सीसीटीवी फुटेज लगाया है.

आपको बता दें कि इस बार 27 मार्च को रामनवमी मनाई जा रही है क्योंकि 26 मार्च को दोपहर 2:11 पर नवमी तिथि प्रारंभ हो रही है. इस योग से 27 मार्च को यह दिन शुभ है सबसे पहले ध्वज पूजन का संकल्प सुबह 9 बजे से पहले लिया जाएगा जहां इस बार पटना के महावीर मंदिर में रामनवमी का उत्सव देखने लायक होगा.

Read Also: Ram Navami 2026: रामनवमी को लेकर पटना में हाई अलर्ट, डीजे के इस्तेमाल पर लगा प्रतिबंध

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment