Bihar Chunav: चुनाव के बीच राजद को लगा जोरदार झटका, सुरेश प्रसाद भाजपा में हुए शामिल

Bihar Chunav: एक तरफ देखा जाए तो बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान होना है, वहीं इसी बीच ... Read more

On: Monday, November 10, 2025 3:36 PM
Bihar Chunav

Bihar Chunav: एक तरफ देखा जाए तो बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान होना है, वहीं इसी बीच बिहार में राजद को जोरदार झटका लगता नजर आ रहा है. पार्टी के पूर्व प्रत्याशी अब बीजेपी में शामिल हो चुके हैं. आपको बता दें कि 2005 में सुरेश प्रसाद राजद के सदस्य रहे जिन्होंने 2015 में रक्सौल विधानसभा चुनाव लड़ा था लेकिन जीत नहीं पाए थे. 2020 के चुनाव में रक्सौल की सीट कांग्रेस के खाते में चली गई जिस कारण उनका टिकट कट गया. सुरेश यादव की इस कदम ने बिहार की सियासत में एक नई चर्चा शुरू कर दी है.

Bihar Chunav: भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर लिया फैसला

रक्सौल से राजद के पूर्व प्रत्याशी सुरेश प्रसाद यादव ने बीजेपी में शामिल होने का फैसला लिया है. बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई है. बीजेपी में शामिल होते ही सुरेश प्रसाद ने पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया. इस दौरान मुख्य प्रवक्ता संजय मयूख समेत कई नेता मौजूद रहे.

पार्टी में शामिल होते ही सुरेश प्रसाद ने यह भी कहा कि वह पीएम मोदी और नीतीश कुमार के विचारधारा से प्रभावित है, जिस कारण उन्होंने यह फैसला लिया है. उन्होंने कहा ‘विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर मुझे गर्व महसूस हो रहा है. मोदी जी और नीतीश जी का नेतृत्व बिहार को एक विकसित राज्य बनाने की क्षमता रखता है. मैं उनके विकास मॉडल से प्रभावित हूं’.

Read also: Bihar News: पटना में दर्दनाक हादसा – मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, पूरे गांव में पसरा मातम

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment