Bihar Electricity: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 125 यूनिट बिजली हर परिवार को फ्री में देने का ऐलान किया है, जिसका फायदा बिहार में रहने वाले हर व्यक्ति को हो रहा है, लेकिन नया साल आने से पहले अब बिहार के लोगों के लिए एक हैरान करने वाली जानकारी सामने आई है जहां माना जा रहा है कि सरकार के इस फैसले के बाद हर घर, खेत और फैक्ट्री की बिजली अब महंगी हो जाएगी.
यानी की जो लोग सरकार द्वारा दिए जा रहे 125 यूनिट फ्री बिजली का इस्तेमाल कर रहे थे, अब उन्हें जोरदार झटका लगेगा. बिजली कंपनियों के फैसले से सबसे ज्यादा घरेलू उपभोक्ताओं पर बोझ बढ़ेगा.
Bihar Electricity: घरेलू उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा बोझ
आपको बता दें कि बिहार बिजली नियामक आयोग को गैर सब्सिडी वाले बिजली दरो में एक बहुत बड़ी बढ़ोतरी का प्रस्ताव बिजली वितरण कंपनियां द्वारा भेजा गया है. अगर इसे मंजूरी मिल जाती है तो हर घर, खेत और फैक्ट्री की बिजली पहले के मुकाबले अब ज्यादा महंगी हो जाएगी, जिसका घरेलू उपभोक्ताओं पर सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा.
अभी देखा जाए तो घरेलू उपभोक्ता 7.42 रुपए प्रति यूनिट देते हैं जिसे बढ़ाकर 7.77 रुपए प्रति यूनिट करने का प्रस्ताव है. यानी की प्रति यूनिट 35 पैसे की बढ़ोतरी होगी. हालांकि शहरी घरेलू उपभोक्ताओं के लिए थोड़ी राहत की बात यह है कि 100 यूनिट से ऊपर की खपत पर 1.5 प्रति यूनिट की छूट का प्रस्ताव है, लेकिन बाकी की सभी दरे बढ़ेगी.
किसानों को भी लगेगा झटका
बिजली कंपनियों द्वारा जो यह प्रस्ताव लाया गया है, उससे किसानों पर भी सीधा असर पड़ेगा. दरअसल खेतों की सिंचाई के लिए बिजली दरे भी बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया है. सिंचाई करने वाले किसानों के लिए सिंचाई दर 6.74 से बढ़कर 7.09 रुपए प्रति यूनिट करने का प्रस्ताव है. यानी कि अब खेतों में सिंचाई करने वाले किसानों के लिए भी पहले के मुकाबले बिजली महंगी होगी.
आपको बता दें कि बिजली कंपनियों ने उद्योग की दरे भी महंगी करने का प्रस्ताव दिया है जिसमें छोटे से बड़े सभी उद्योग प्रभावित होंगे. हालांकि बिजली महंगी होगी या नहीं यह पूरी तरह इस बात पर निर्भर करेगा कि बिहार सरकार कितनी सब्सिडी देती है.









1 thought on “Bihar Electricity: बिहार में 125 यूनिट बिजली फ्री मिलने के बाद अब लगेगा बड़ा झटका, चुकानी होगी पहले से ज्यादा कीमत”