Anant Singh Oath: बाहुबली अनंत सिंह लगभग 3 महीने से दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में जेल में बंद है. बिहार चुनाव में जीत हासिल करने के बाद अभी तक उन्होंने विधायक पद की शपथ नहीं ली है, लेकिन अब पटना सिविल कोर्ट ने उन्हें इसकी इजाजत दे दी है. कोर्ट के आदेश के बाद कडी़ सुरक्षा में अनंत सिंह जेल से विधानसभा पहुंचेंगे. हालांकि उन्हें सिर्फ शपथ के लिए अनुमति दी गई है. दुलारचंद यादव हत्याकांड में अभी तक उन्हें जमानत नहीं मिली है. शपथ की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें वापस जेल में ले जाया जाएगा.
Anant Singh आज लेंगे विधायक पद की शपथ
अनंत सिंह को छोड़कर बिहार विधानसभा के सभी 242 विधायक शपथ ले चुके हैं. जेल में बंद रहने के कारण अनंत सिंह ने यह प्रक्रिया पूरी नहीं की थी लेकिन संविधान के आर्टिकल 188 और आर्टिकल 193 में ये जिक्र किया गया है कि हर विधायक को पदभार संभालने से पहले शपथ लेना जरूरी है. जब तक विधायक शपथ नहीं लेता तब तक सदन की किसी भी कार्यवाही में उसे शामिल होने की अनुमति नहीं है.
ना ही शपथ लिए बिना वह विधानसभा सदस्य होने के अधिकारों का फायदा ले सकता है. यानी कि बिना शपथ उसे नाहीं तो वेतन मिलेगा और ना ही सरकारी भत्ता. इतना ही नहीं अगर कोई विधायक बिना शपथ लिए सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेगा तो उसे आर्टिकल 193 के तहत एक बैठक पर ₹5000 का जुर्माना देना पड़ सकता है.
बड़े अंतर से अनंत सिंह को मिली जीत
बिहार विधानसभा चुनाव में मोकामा सीट से अनंत सिंह ने राजद प्रत्याशी वीणा देवी को बड़े अंतर से हराते हुए जीत हासिल की. अनंत सिंह 28206 वोटो से मोकामा सीट जीते, जिन्हें कुल 91416 वोट मिले. वही वीणा देवी 63210 वोटो के साथ दूसरे नंबर पर रही. इससे पहले भी जब 2020 का विधानसभा चुनाव हुआ था तो जेल में रहते ही अनंत सिंह ने चुनाव जीता था और शपथ लेने के लिए उन्होंने पैरोल मांगी थी.
Read Also: Rohini Acharya: चोट जब दिल पर लगता है तो दर्द बेइंता…, आखिर किस बात पर भावुक हुई रोहिणी आचार्य?







