Bihar Budget 2026: बिहार विधानसभा के बजट सत्र के आज दूसरे दिन वित्त मंत्री विजेंद्र यादव ने बजट पेश किया. इस दौरान उन्होंने 347589 करोड रुपए का बजट पेश किया है. पिछले बजट के मुकाबले यह 3.16 लाख करोड़ ज्यादा है. इस बार बिहार के बजट में विकास, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और महिला सशक्तिकरण पर विशेष रूप से फोकस किया गया है. कुल मिलाकर देखा जाए तो इस बार बिहार में अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश किया गया है जिसे लेकर बिहार सरकार का कहना है कि यह बजट राज्य को तेज आर्थिक विकास की राह पर ले जाने का काम करेगा.
Bihar Budget 2026: जाने बजट में किसे- क्या मिला?
इस बार बजट में शिक्षा को प्राथमिकता दी गई है, जिसके लिए 68216.95 करोड रुपए खर्च करने का प्रावधान है. इसमें नई डिग्री कॉलेज की स्थापना, मॉडल स्कूल, शिक्षकों की नियुक्ति, डिजिटल शिक्षा और उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार पर जोर दिया जाएगा. इतना ही नहीं स्वास्थ्य पर करीब 21270.40 करोड रुपए खर्च करने का प्रावधान है. वहीं गृह विभाग पर 20132.87 करोड रुपए खर्च होंगे, जिससे जिला अस्पताल, नए मेडिकल कॉलेज और स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा.
सरकार ने आने वाले वर्ष में एक करोड़ रोजगार अवसर पैदा करने का लक्ष्य रखा है जिसके लिए डेवलपमेंट सेंटर की स्थापना की जाएगी. इतना ही नहीं बजट में अगले वित्तीय वर्ष में बिहार में 50 लाख करोड़ की पूंजी निवेश का लक्ष्य रखा गया.
किसानों के लिए भी बजट में बहुत कुछ
इस बार बिहार के बजट में सड़क, पुल, सिंचाई भवन, बिजली और जल परियोजनाओं को भी प्राथमिक रूप से आगे रखा गया है. साथ ही साथ बिहार को कृषि प्रधान राज्य मानकर ही बजट में विशेष रूप से जोर दिया गया है. दलहन, तिलहन, मक्का, फल और सब्जी उत्पादन दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है.
इतना ही नहीं मुख्यमंत्री किसान सम्मन निधि योजना के अंतर्गत किसानों को ₹3000 सालाना अतिरिक्त सहायता देने की बात कही जा रही है. साथ ही साथ कोल्ड स्टोरेज, प्रोसेसिंग यूनिट, एग्री स्टार्टअप को बढ़ावा, वही जीविका मॉडल को रोजगार का मुख्य आधार बनाने की बात कही गई.
Read Also: Anant Singh: माथे पर तिलक, चेहरे पर मुस्कान लेकर अनंत सिंह ने ली शपथ, नीतीश कुमार के भी छुए पैर








