Tejashvi Yadav: पैर का दर्द या नशा… विधानसभा में तेजस्वी यादव के लड़खड़ाने पर सियासत तेज

बिहार विधानसभा में बजट सत्र के दौरान तेजस्वी यादव बोलने के समय थोड़े लड़खडा़ते नजर आए, जिस पर सियासत तेज हो गई है. एनडीए के नेताओं ने नशीली दवाओं के सेवन को लेकर उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

On: Friday, February 6, 2026 1:51 PM
Tejashvi Yadav In Bihar Vidhansabha

Tejashvi Yadav In Bihar Vidhansabha:बिहार विधानसभा में इस वक्त बजट सत्र चल रहा है, जिस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर घमासान जारी है. हालांकि बजट सत्र के तीसरे दिन नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच मीठी नोक-झोक नजर आई. दोनों चाचा- भतीजे के बीच एक अलग ही हंसी ठिठोली देखने को मिली. हालांकि इस दौरान तेजस्वी यादव को लेकर अब सत्ता पक्ष के कई नेताओं ने गंभीर आरोप लगाने शुरू कर दिए हैं.

यह पूरा मुद्दा तब शुरू हुआ, जब सदन में तेजस्वी यादव बोलते- बोलते कई बार रुक गए और सही तरह से खड़े होकर बोल नहीं पा रहे थे. इतना ही नहीं अपनी स्पीच के दौरान कई बार तेजस्वी यादव को लड़खड़ाते हुए भी देखा गया, जिस पर एनडीए के कई नेताओं ने विधानसभा के अंदर तेजस्वी के नशे में होने के शक के साथ मेडिकल जांच की बात भी कह दी.

Tejashvi Yadav को लेकर एनडीए ने लगाए ये आरोप

तेजस्वी को बार-बार लड़खड़ाते हुए देखकर एनडीए के नेताओं ने उनके नशे में होने का दावा किया है. इसके बाद बिहार की सियासत में एक अलग ही चर्चा शुरू हो गई. सदन की कार्यवाही के बीच तेजस्वी यादव बोलने के लिए उठ खड़े हुए तो उन्हें कई बार असहज होते हुए देखा गया. हालांकि इस दौरान राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने स्पीकर से कहा कि महोदय पैर में दर्द है तो सत्ता पक्ष के नेता कुछ-कुछ बोलने लगे तब तेजस्वी ने तीखे अंदाज में कहा कि इंसानियत नाम की इन लोगों में कोई चीज है क्या,

हालांकि तेजस्वी यादव ने खुद स्पीकर प्रेम कुमार से अनुमति मांगी और कहा ‘अध्यक्ष महोदय अगर आपकी अनुमति है तो हम बैठकर अपनी बात रखेंगे, क्योंकि मेरा नाखून उखड़ चुका है, जिससे मैं बहुत ज्यादा दर्द में हूं और एंटीबायोटिक के सहारे चल रहा हूं’. यही वजह है कि स्पीकर ने तेजस्वी को बैठकर अपनी बात रखने की अनुमति दी, लेकिन सत्र खत्म होने के साथ ही सियासत गर्म आ गई.

इन नेताओं ने तेजस्वी पर लगाए गंभीर आरोप

तेजस्वी यादव पर आरोप लगाने का सिलसिला भाजपा विधायक मिथिलेश तिवारी ने शुरू किया. इसके बाद जदयू विधायक विनय चौधरी भी इसमें कूद पड़े और कहा कि वो डोल रहे थे, लग रहा था किसी दूसरी दुनिया में हो, नॉर्मल नहीं लग रहे थे. उनका व्यवहार भी नॉर्मल नहीं था.

Read Also: Bihar Weather: ठंड ने फिर ली अंगड़ाई, बिहार के कई जिलों में बारिश और घने कोहरे का अलर्ट

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment