Samrat Chaudhary: राबड़ी देवी सबूत दे! 24 घंटे में मंत्री या उनके बेटे को होगी जेल, नीट छात्रा मौत मामले में सम्राट चौधरी का अल्टीमेट

नीट छात्रा मौत मामले में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने किसी बड़े मंत्री या उनके बेटे के शामिल होने की बात कही, जिस पर अब सम्राट चौधरी ने बहुत बड़ी प्रतिक्रिया दी है.

On: Friday, February 6, 2026 4:35 PM
Samrat Chaudhary On Rabri Devi

Samrat Chaudhary On Rabri Devi: नीट छात्रा मौत मामले में अब लगभग 1 महीने बीतने को है लेकिन अभी तक आरोपी का पता नहीं चल पाया है. बिहार पुलिस के बाद इस मामले की जांच एसआईटी ने की और अब सीबीआई को जांच सौंप दी गई है. इसके बावजूद भी अभी तक सच सामने नहीं आया है. इसी मुद्दे को लेकर बिहार की सियासत का पारा हमेशा हाई रहता है.

इसी बीच देखा जाए तो राबड़ी देवी ने अब सरकार पर निशाना साधते हुए बड़ा हमला बोला है. उनका कहना है इस मामले में मंत्री या उनके बेटे शामिल है, जिसे लेकर अब बिहार की सियासत गर्मा चुकी है. अब सम्राट चौधरी ने अल्टीमेटम दे दिया है.

Samrat Chaudhary ने दिया अल्टीमेटम

राबड़ी देवी द्वारा लगाए गए आरोप पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा हमला बोला है और कहा है कि यदि राबड़ी देवी के पास इस मामले से जुड़ा कोई भी ठोस सबूत है तो उन्हें तुरंत पेश करना चाहिए. सबूत मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी. यदि इस मामले में किसी मंत्री या किसी मंत्री के बेटे का नाम सामने आता है तो सरकार 24 घंटे के अंदर कार्रवाई करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी.

हमारा उद्देश्य बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और उन्हें सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है. सम्राट चौधरी ने ये भी स्पष्ट किया कि नीट छात्रा मौत मामले की जाँच बिना किसी राजनीतिक दबाव या प्रभाव के निष्पक्ष रूप से हो रहा है.

राबड़ी देवी पर उठाए सवाल

राबड़ी देवी के बयान पर सम्राट चौधरी ने उन्ही पर सवाल खड़े करने शुरू कर दिए और कहा कि अगर वो कोई सबूत पेश नहीं कर रही है तो इसका मतलब यह है कि वह जानबूझकर सच्चाई को छुपा रही है. राजनीति या व्यक्तिगत लाभ के लिए किसी भी तरह की अनदेखी या चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी. यह मामला संवेदनशील है और इसमें किसी भी तरह की अनदेखी और कोताही की गुंजाइश नहीं है.

आपको बता दें कि एसआईटी ने सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है जहां सरकार ने अब सीबीआई को यह मामला सौंप कर आगे जांच की अनुमति दी है. वहीं दूसरी ओर देखा जाए तो राजनीतिक गलियारो में यह मामला और भी ज्यादा संवेदनशील बनता रहा है जहां विपक्ष लगातार सत्ता पक्ष पर इसे लेकर हमलावर है.

Read Also: Tejashvi Yadav: पैर का दर्द या नशा… विधानसभा में तेजस्वी यादव के लड़खड़ाने पर सियासत तेज

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment