Pappu Yadav Arrested Midnight: गिरफ्तारी के बाद अचानक पप्पू यादव की तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें आईजीएमएस ले जाया गया. जानकारी के मुताबिक दर्द से पप्पू यादव परेशान थे और कराह रहे थे. इलाज के लिए पटना पुलिस ने पप्पू यादव को स्ट्रेचर पर रखा और पटना पुलिस उन्हें बेड तक नहीं दिला सकी.
आपको बता दें कि आधी रात जब पप्पू यादव के आवास पर भारी संख्या में लोग पहुंचे तो पप्पू यादव को ऐसा लगा कि उनसे मिलने उनके समर्थक आए हैं जिन्होंने उन्हें बैठने को कहा लेकिन अचानक से उन्हे गिरफ्तार करने की बात कही गई जिसके बाद पप्पू यादव आग में पूरा हो गए पहले तो पप्पू यादव ने कहा किसी हाल में आधी रात को नहीं जाएंगे, लेकिन फिर उन्हे जबरदस्ती ले जाया गया जिस दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई.
Pappu Yadav Arrested: पप्पू यादव ने बताया जान को खतरा
आपको बता दें कि पप्पू यादव को आधी रात 35 साल पुराने एक केस में गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तारी के बाद पप्पू यादव ने इसे राजनीतिक बदले की भावना से कार्रवाई बताया है. साथ ही साथ अपनी जान पर खतरे के आशंका की जताई है. सांसद ने कहा कि शनिवार को उन्हे कोर्ट में पेश होना था. सदन का सम्मान करते हुए संसद सत्र के बीच दिल्ली से यहां आए हैं, लेकिन पुलिस उन्हें जबरदस्ती लेकर गई है.
उनका यह भी मानना है कि नीट छात्रा मौत मामले में वो पटना में धरना देने वाले थे जिसे रोकने के लिए यह साजिश की गई. आपको बता दे कि पप्पू यादव की गिरफ्तारी से पहले घंटो ड्रामा हुआ. सैकड़ो की संख्या में मौजूद उनके समर्थको और पुलिस के बीच नोक-झोक भी नजर आई लेकिन रात के 12 बजे पुलिस आखिरकार उन्हें अपनी गाड़ी में बैठकर ले गई.
35 साल पुराने मामले में हुई गिरफ्तारी
आपको बता दें कि 35 साल पुराने मामले में पप्पू यादव की गिरफ्तारी करने के लिए पटना पुलिस आधी रात में पहुंची जहां पुलिस का यह आरोप है कि पूर्णिया सांसद इस कार्रवाई में उनका सहयोग नहीं कर रहे हैं. पुलिस और पप्पू यादव के समर्थकों के बीच थोड़ी नोक झोंक भी नजर आई. समर्थको का कहना है कि पप्पू यादव के खिलाफ कोई साजिश रची जा रही है. हालांकि इस कार्रवाई के दौरान पटना पुलिस के कोई भी आला अधिकारी वहां मौजूद नहीं थे. बाद में जब पप्पू यादव ने जाने से मना कर दिया तो सिटी एसपी भानु प्रताप को आना पड़ा.








