Bihar Police LathiCharge In Patna: नीट छात्रा मौत मामले में लगभग 1 महीने बीत चुके हैं और अभी तक पीड़िता को न्याय नहीं मिला है. न्याय के लिए पीड़ित परिवार दर-दर भटक रहा है, लेकिन अभी तक सच सामने नहीं आया है. इसी क्रम में राजधानी पटना में प्रदर्शन कर रही महिलाओं पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया है.
लगभग 2 घंटे चल रहे प्रदर्शन को पुलिस ने डाक बंगला चौराहा पर रोका जहां महिलाओं को सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए देखा गया. सरकारी नारा बेटी बचाओ, सरकारी मंशा बलात्कारी बचाओ, एनडीए की यह सरकार नहीं चलेगीअबकी बार; जदयू की ये सरकार नहीं चलेगी अबकी बार जैसे कई नारे लगाए गए.
Bihar Police LathiCharge: डाक बंगला चौराहे पर महिलाओं ने किया प्रदर्शन
दरअसल गांधी मैदान में 12 12:30 बजे मार्च की शुरुआत हुई जहां जेपी गोलंबर पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोका. जब महिलाएं यहां से आगे निकलने लगी तो उन पर लाठी चार्ज किया गया. जब यहां से महिलाएं आगे बढ़ी तो वह डाक बंगला चौराहा पहुंची. वहां भी पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोका. महिलाओं की मंशा थी कि वह विधानसभा के लिए जाए लेकिन डीएसपी कृष्ण मुरारी बेरीकेडिंग रोकने के लिए खड़े नजर आए.
इस दौरान महिलाओं ने बड़े-बड़े पोस्टर के माध्यम से सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की. महिलाओं ने कहा चुनाव से पहले महिलाओं को 10000, चुनाव के बाद हत्या- हिंसा बलात्कार इस तरह के पोस्टर पटना की सड़कों पर नजर आए. इतना ही नहीं नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के खिलाफ भी नारेबाजी देखने को मिली.
महिलाओं को आई गंभीर चोट
आपको बता दें कि AISA और APWA की महिला कार्यकर्ता गांधी मैदान से विधानसभा को घेरने निकली थी. डाक बंगला चौराहे पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृष्ण मुरारी खुद बैरिकेडिंग के पास खड़े होकर महिलाओं को समझाने की कोशिश करते दिखे और अपील की ताकि वह वापस लौट जाए, लेकिन महिलाएं विधानसभा की ओर बढ़ने पर अडे़ रहे. स्थिति बिगड़ता देख पहले पानी की बौछार वाली गाड़ी मंगाई लेकिन इससे पहले लाठीचार्ज का आदेश दिया गया जिसके बाद भगदड़ मच गई. कुछ महिलाएं सड़क पर ही गिर गई और कुछ को गंभीर चोटे आई.
Read Also: Bihar News: नीतीश सरकार 60 दिनों के अंदर मुखिया को देगी बंदूक का लाइसेंस, सम्राट चौधरी ने किया ऐलान








