Jyoti Singh Demand Maintenance to Pawan Singh: पिछले कई सालों से पवन सिंह और ज्योति सिंह के तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है, लेकिन अभी तक इस पर नतीजा सामने नहीं आया है. एक बार फिर जब आरा सिविल कोर्ट में दोनों को सुनवाई के लिए बुलाया गया तो केवल ज्योति सिंह ही हाजिर हुई.
इस दौरान वह काफी ज्यादा भावुक नजर आई. कोर्ट में उन्होंने जज से कहा जज साहब मेरी शादी को 7 साल हो चुके हैं लेकिन आज तक मुझे नाहीं तो पति का प्यार मिला, नाहीं भरण पोषण का कोई खर्च. मैं पवन सिंह के साथ रहना चाहती हूं. मेरा दर्द नजरअंदाज किया जा रहा है.
Jyoti Singh ने मांगे 10 करोड़ मेंटेनेंस
हालांकि जज से बातचीत करने के दौरान ज्योति सिंह ने एक बहुत बड़ी डिमांड कर दी है और यह कहा है कि अगर पवन सिंह मेरे साथ नहीं रहना चाहते हैं तो मुझे 10 करोड़ रूपया का मेंटेनेंस दिया जाए. आपको बता दे कि कोर्ट परिसर में ज्योति सिंह ने पवन सिंह का काफी लंबा इंतजार किया, लेकिन वह अपने खराब स्वास्थ्य का हवाला देकर कोर्ट में नहीं पहुंचे. हालांकि कोर्ट की अभी भी यही कोशिश है कि दोनों पक्षों की सुलह कराई जाए. अगर समझौता नहीं होता है तो फिर तलाक और मेंटेनेंस पर आगे चर्चा हो सकती है. अगली सुनवाई 24 फरवरी 2026 को तय हुई है.
ज्योति सिंह ने लगाए कई गंभीर आरोप
आपको बता दें कि 2018 को पवन सिंह और ज्योति सिंह ने एक दूसरे से शादी रचाई. शादी के 2 साल बाद ही अक्टूबर 2021 में पवन सिंह ने तलाक की अर्जी दाखिल की और यह मामला 2022 से आरा कोर्ट में चल रहा है. इस दौरान ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर शादी के बाद नशे की हालत में मारपीट, गली-गलौज करना, मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना और दो बार गर्भपात कराने जैसे गंभीर आरोप लगाए. आपको बता दें कि पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम सिंह ने साल 2015 में आत्महत्या कर लिया था. इसके बाद उन्होंने ज्योति सिंह से शादी की.








