Anant Singh Returned To Jail: मोकामा विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह ने विधानसभा पहुंचकर विधायक पद की शपथ ली. उनके शपथ लेने के अंदाज ने हर किसी का दिल जीत लिया. सदन के अंदर चेहरे पर मुस्कान और एक अलग ही गर्व के साथ छोटे सरकार पहुंचे, जिन्होंने बिना कागज पढ़े ही शपथ ग्रहण किया.
हालांकि सदन से बाहर निकालने के बाद जब उन्होंने मीडिया से बातचीत की तो उनसे पूछा गया कि आखिर शपथ ग्रहण के लिए उन्हें इतना समय क्यों लगा. इस पर अनंत सिंह ने कहा कि कोर्ट की प्रक्रिया है, इसलिए वक्त लगता है. सदन के शीतकालीन सत्र के दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई थी जिस कारण वह शपथ नहीं ले पाए.
बिना कागज पढ़े Anant Singh ने ली शपथ
मोकामा विधायक अनंत सिंह शपथ ग्रहण के दौरान बेहद ही खास अंदाज में नजर आए, जिन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैर छुए और उनसे मुलाकात की. जब यह पल कैमरा में कैद हो गया तो इसे देखकर हर कोई हैरान रह गया, जिसने राजनीतिक गलियांरे में एक नई चर्चा शुरू कर दी है. इसे अनंत सिंह की बदली सियासत रणनीति और सम्मान के तौर पर देखा जा रहा है. इसके कई अलग मायने भी निकाले जा रहे हैं. सदन के अंदर जब अनंत सिंह शपथ लेने पहुंचे तो खास बात यह थी कि बिना कागज पढे़ ही उन्होंने शानदार तरीके से शपथ लिया.
बेल के लिए दाखिल करेंगे याचिका
आपको बता दें कि शपथ लेने के बाद जब मीडिया ने अनंत सिंह से पूछा कि जेल में रहते हुए चुनाव जीत गए तो इस पर अनंत सिंह ने मिली जुली प्रतिक्रिया दी और कहा कि यह कोई नई बात नहीं है. जेल में रहकर निर्दलीय चुनाव जीत गए थे. जेल में रहने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है. जनता के जो भी काम है, वह सभी पूरे हो रहे हैं. किसी काम में कोई रुकावट नहीं है. हालांकि अनंत सिंह ने यह जरूर कहा कि वो बेल के लिए फिर से कोर्ट में याचिका लगाएंगे.
Read Also: Bihar Budget 2026: बिहार में पेश हुआ अब तक का सबसे बड़ा बजट, 3.47 लाख करोड़ में जाने किसे क्या मिला?








