Danish Rizwan: फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद दानिश रिजवान ने दी सफाई, तेजस्वी को कह दिया शराबी

हम के प्रवक्ता दानिश रिजवान का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे लेकर अब सियासत मची हुई है. अब इस पर दानिश रिजवान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

On: Friday, March 27, 2026 3:07 PM
Danish Rizwan On Tejashvi Yadav

Danish Rizwan On Tejashvi Yadav: सोशल मीडिया पर इन दिनों हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी के सलाहकार और पार्टी प्रवक्ता दानिश रिजवान (Danish Rizwan) का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दानिश रिजवान पुलिस के हाथों से पिस्तौल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग करते नजर आ रहे हैं. अब इसे लेकर विपक्ष हमलावर है.

इतना ही नहीं राजद ने दानिश रिजवान (Danish Rizwan) पर कार्रवाई की मांग भी कर दी है. अब इस पूरे मामले पर वीडियो के माध्यम से सोशल मीडिया पर दानिश रिजवान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और तेजस्वी यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

वायरल वीडियो पर बोले Danish Rizwan

सोशल मीडिया पर राजद द्वारा दानिश रिजवान का जो फायरिंग वीडियो शेयर किया गया, अब उसके बाद उन्होंने इस पर सफाई देते हुए एक बहुत बड़ी बात कह दी है. उन्होंने कहा कि ‘तेजस्वी यादव 6 बजे के बाद नशे में होते हैं, जिसका फायदा उठाकर उनके लोगों ने पोस्ट किया है’. इस फायरिंग वीडियो को दानिश ने एआई जेनरेटेड बताया है.

दानिश रिजवान ने इस मामले में सफाई देते हुए इस वीडियो की पूरी सच्चाई बताई है और कहा है कि यह वीडियो 2017 का है. इस मामले में उन पर पहले ही कार्रवाई करते हुए उनका लाइसेंस रद्द किया जा चुका है. बाद में इसे गलत मानते हुए कोर्ट ने उनका लाइसेंस दोबारा पुनर्जीवित किया.

राजद ने सोशल मीडिया के माध्यम उठाए सवाल

आपको बता दें कि दानिश रिजवान (Danish Rizwan) का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वह आरा का है जिसमें वह पुलिस वाले से बंदूक लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग करते नजर आ रहे हैं. इसी वीडियो को राजद द्वारा अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए यह लिखा गया कि बिहार में ये कौन सा नियम कानून है, एनडीए का राज मतलब गुंडो का राज है. खुलेआम फायरिंग करते हम के प्रवक्ता और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के सलाहकार दानिश रिजवान. बिहार पुलिस और नीतीश कुमार मुंह में दही जमा कर हाथ पर हाथ धर बैठी रहो.

Read Also: Petrol-Diesel Price: युद्ध के बीच अचानक सस्ता हुआ पेट्रोल- डीजल, सरकार ने ₹10 घटा दिया टैक्स

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment