Nitish Kumar RajyaSabha Nomination: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने जब से राज्यसभा जाने की बात कही है तब से लगातार बिहार में सियासी उठा पटक जारी है इसी बीच देखा जाए तो नीतीश कुमार और एनडीए के सभी पांच उम्मीदवारों ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित एनडीए के कई बड़ी नेता मौजूद रहे दरअसल बिहार से राज्यसभा की पांच सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए आज नामांकन का आखिरी दिन है.
Nitish Kumar सहित इन 5 नेताओं ने दाखिल किया नामांकन
आपको बता दें कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) सहित एनडीए के जिन पांच नेताओं ने राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया है, उसमें नितिन नबीन, उपेंद्र कुशवाहा, शिवेश कुमार और रामनाथ ठाकुर जैसे नेताओं का नाम शामिल है जिनपर पार्टी ने भरोसा जताया है. आपको बता दें कि यह एनडीए के बड़े नाम माने जाते हैं जिन्हें भरपूर जन समर्थन मिलता नजर आया है. यही वजह है कि इस बार राज्यसभा चुनाव से पहले एनडीए ने यह बड़ा दांव खेला है.
नीतीश कुमार ने किया पोस्ट
तमाम तरह से कयास और अटकलों पर विराम लगाते हुए सीएम नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन कर दिया है. इससे पहले सोशल मीडिया पर नीतीश कुमार ने यह बताया कि राज्यसभा जाने का फैसला उनका खुद का है लेकिन बिहार में जो नई सरकार बनेगी, वह उसे पूर्ण रूप से सहयोग समर्थन और मार्गदर्शन देंगे. हालांकि जदयू कार्यकर्ताओं का विरोध इस दौरान का नहीं हो रहा है. पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ऑफिस में जमकर तोड़फोड़ की और नीतीश कुमार जिंदाबाद के नारे लगाए.
Read Also: Nitish Kumar: नीतीश कुमार ने छोड़ा सीएम पद, कहा- जो नई सरकार बनेगी उसे मेरा पूरा सहयोग








