Tejashvi Yadav: बजट पेश होते ही एक्शन में तेजस्वी यादव, सभी एमएलए और एमएलसी को राबड़ी आवास बुलाया

बजट सत्र के दौरान बिहार सरकार ने बजट पेश किया जिसके बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एक्शन में आ गए हैं. उन्होंने महागठबंधन के सभी विधायकों और विधान पार्षदों को राबड़ी आवास बुलाया है.

On: Tuesday, February 3, 2026 7:01 PM
Tejashvi Yadav Meeting

Tejashvi Yadav Meeting: बिहार विधानसभा में बजट पेश होने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एक्शन में आ चुके हैं. सरकार को घेरने के लिए उन्होंने बहुत बड़ा प्लान बनाया है. एक रिपोर्ट के मुताबिक तेजस्वी यादव ने महागठबंधन के सभी विधायकों और विधान पार्षदों को 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास में बुलाया है जिसमें कई बड़े नेता मौजूद रह सकते हैं. इस बैठक में यह रणनीति बनाई जाएगी कि बजट सत्र के दौरान किस तरह सरकार को घेरा जाए. सिर्फ 12 मिनट में खत्म होने वाले बजट को लेकर भी विपक्ष सत्ता पक्ष पर निशाना साध सकती है.

Tejashvi Yadav: सरकार को घेरने की कोशिश में विपक्ष

तेजस्वी यादव ने राबड़ी आवास पर जो बैठक बुलाई, इसकी अध्यक्षता वो खुद कर रहे हैं. इस बैठक में बजट सत्र के दौरान पार्टी के रणनीति को अंतिम रूप दिया जा रहा है. साथ ही साथ उन मुद्दों को भी तैयार किया जा रहा है जिसमें सरकार को सदन में घेरने की कोशिश होगी. इस बैठक में मौजूद महागठबंधन के विधायकों द्वारा यह बताया गया कि यह एक रूटीन बैठक है. इसमें कोई खास एजेंडा रखा नहीं गया. समय-समय पर संगठन और विधानसभा सत्र के दौरान बैठक होते रहते हैं.

राजद ने बिहार सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

बिहार सरकार ने जो बजट पेश किया है, उसे लेकर राजद का मानना है कि बजट आम जनता की उम्मीद पर खड़ा नहीं उतरता और इसमें कई महत्वपूर्ण वर्गों की अनदेखी की गई है. साथ ही साथ इस बैठक में इस मुद्दे पर भी चर्चा होगी कि किन-किन मामलों में सरकार को घेरा जाए. खासकर कानून व्यवस्था, किसानो की स्थिति, बेरोजगारी और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दे पर सवाल उठाए जा सकते हैं.

Read Also: Anant Singh: शपथ लेने के तुरंत बाद बेऊर जेल रवाना हुए अनंत सिंह, रिहाई पर क्या बोले छोटे सरकार?

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment