Amitabh Das Arrest: सोशल मीडिया पर बीते कई दिनों से अमिताभ दास (Amitabh Das) कई तरह के पोस्ट कर रहे थे जिसमें उन्होंने लगातार नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार पर निशाना साधा जहां अब पटना पुलिस ने उन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज किया है और उनके घर पटना के पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित स्काई अपार्टमेंट्स पर छापेमारी की है. इतना ही नहीं पटना पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर थाने ले गई है. पटना पुलिस की छापेमारी के दौरान ही अमिताभ दास की तबीयत बिगड़ गई. इसके बाद जांच के लिए डॉक्टर को उनके आवास पर ही बुलाया गया.
छापेमारी को Amitabh Das ने बताया साजिश
मीडिया से बातचीत करने के दौरान जब अमिताभ दास (Amitabh Das) से पूछा गया कि आखिर किस आधार पर आपको अरेस्ट किया जा रहा है, तो उन्होंने साफ कहा नीतीश के बेटे निशांत कुमार को बचाने के लिए यह साजिश की जा रही है. उन्होंने यह भी कहा कि मेरी हत्या की कोशिश की जा रही है और मुझे फोन पर आदेश आया है कि निशांत को बचाना है, अमिताभ को गिरफ्तार करो. चित्रगुप्त नगर थाना में पोक्सो एक्ट के तहत अमिताभ दास के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है जिनकी मेडिकल जांच के लिए पुलिस उन्हें अस्पताल ले गई है.
इस कारण हुई कार्रवाई
आपको बता दें कि अमिताभ दास ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार पर गंभीर आरोप लगाए थे, जहां अचानक उनके आवास पर भारी संख्या में पुलिस की टीम पहुंची. सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट डालने का आरोप अमिताभ दास पर लगा था, जिस कारण उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है. आपको बता दें कि अमिताभ दास लगातार नीट छात्रा मौत मामले को लेकर विवादित बयान दे रहे थे और सोशल मीडिया पर भ्रामक और उत्तेजक पोस्ट डाल रहे थे, जिस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए उनके खिलाफ यह कार्रवाई की है.
Read Also: Riyan Parag: रियान पराग बने राजस्थान रॉयल्स के नए कप्तान, इन 6 सीनियर खिलाड़ियों को छोड़ा पीछे








