LPG Cylinder Booking: अब 35 दिन के पहले नहीं मिलेगा दूसरा सिलेंडर, गैस बुकिंग नियमों में बड़ा बदलाव

एलपीजी किल्लत के बीच गैस बुकिंग के नियमों में बहुत बड़ा बदलाव किया गया है, जिसका असर अब आम आदमी के किचन पर साफ तौर पर नजर आएगा.

On: Wednesday, March 25, 2026 1:32 PM
LPG Cylinder Booking

LPG Cylinder Booking: इस वक्त देश भर में एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत देखने को मिल रही है. इस बीच अब गैस कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग (LPG Cylinder Booking) में एक बहुत बड़ा बदलाव किया है, जिससे अब आपकी चिंता और बढ़ सकती है. देश दुनिया में चल रहे मौजूदा हालात को देखते हुए केंद्र सरकार ने 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी और अगली रिफिल बुकिंग के बीच अनिवार्य सीमा को 25 दिन तय किया था जिसे अब बढ़ाकर 35 दिन कर दिया गया है.

यानी कि आपको 35 दिन के बाद ही दूसरा सिलेंडर बुक करना होगा. इससे पहले आप दूसरा सिलेंडर नहीं ले पाएंगे. डबल सिलेंडर कनेक्शन रखने वाले उपभोक्ताओं पर यह नियम सीधे तौर पर लागू होगा.

LPG Cylinder Booking: अब इतने दिन बाद मिलेगा दूसरा सिलेंडर

सरकार द्वारा यह जो कदम उठाया गया है, उसका मकसद यही है कि ज्यादा से ज्यादा गैस- सिलेंडर लोगों को उपलब्ध कराया जा सके. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत जो भी उपभोक्ता कनेक्सन लेते हैं, अब उन्हें अगली रिफिल बुकिंग के लिए 45 दिनों का इंतजार करना होगा. इतना ही नहीं वैसे उपभोक्ता जिनके पास सिर्फ एक ही सिलेंडर है, वह आसानी से 25 दिन में ही सिलेंडर बुक कर सकते हैं.

वही 5 किलो वाली सिलेंडर को बुक (LPG Cylinder Booking) करने के लिए 9 से 16 दिन का अंतराल और 10 किलो वाले सिलेंडर की बुकिंग में 18 से 32 दोनों का समय अनिवार्य होगा. यानी कि आपको अपने सिलेंडर की बुकिंग करने से पहले अपने पिछले डिलीवरी की तारीख तय करनी होगी, क्योंकि उसी के अनुसार तय समय पर आपको डिलीवरी दी जाएगी.

बदल गए गैस बुकिंग के नियम

देश में मौजूदा हालात को देखते जाए तो इस वक्त घरेलू एलपीजी सिलेंडर की काफी किल्लत नजर आ रही है, जिसके लिए लोग काफी भाग दौड़ भी कर रहे हैं. इस नए नियम के लागू होने के बाद हर उपभोक्ताओं को गैस का इस्तेमाल बड़ी ही सावधानी से करना होगा, ताकि तय समय तक उनका एलपीजी चले.

Read Also: Bihar Bijli Rule: दिन में सस्ती और शाम को महंगी होगी बिजली, बिहार में बिजली बिल के नियमों में बड़ा बदलाव

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment