Bihar Assembly Bomb Threat: बिहार विधानसभा (Bihar Assembly) की सुरक्षा को इस वक्त बढ़ा दिया गया है क्योंकि अचानक बिहार विधानसभा को साइनाइड गैस और आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी मिली है. ईमेल के जरिए मिली धमकी भरे इस मैसेज के बाद पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर आ चुकी है. इतना ही नहीं जांच के लिए टीम भी पहुंच चुकी है जहां पूरे परिसर की बारीकी से जांच की जा रही है. डॉग स्क्वाड और बम स्क्वाड की टीम बिहार विधानसभा पहुंची है और जांच की प्रक्रिया चल रही है, ताकि किसी भी अप्रिय वस्तु के मिलने पर उसकी जांच हो सके. साथ ही साथ पूरी सतर्कता बरती जा रही है.
Bihar Assembly को मिली बम से उड़ाने की धमकी
आपको बता दें कि बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की मिली धमकी भरे ईमेल को पवित्र इस्लामी शुक्रवार एंटी क्राइस्ट का संदेश बताया गया है. इस धमकी में बांग्लादेश के अबू मामले, तमिलनाडु के साधन कुलम में बायोनिक्स और जय राम मामले का जिक्र किया गया है. साथ ही साथ चेन्नई में पुलिस सुधार लाने को लेकर भी धमकी दी गई है. फिलहाल विधानसभा (Bihar Assembly) के हर एक कोने को खंगाला गया है जहां तलाशी के बाद अभी तक कोई भी ऐसी वस्तु नहीं मिली है जिससे स्थिति तनाव पूर्ण हो, लेकिन विधानसभा के परिसर के आसपास इस वक्त अलर्ट है.
दूसरी बार मिली विधानसभा को उड़ाने की धमकी
यह लगातार दूसरी बार है जब बिहार विधानसभा (Bihar Assembly) को उड़ाने की धमकी दी गई है. इस बार धमकी देते हुए 2:15 का अल्टीमेटम दिया गया है, जिसमें यह बताया गया कि साइनाइड गैस के साथ आरडीएक्स मिलाकर बिहार विधानसभा (Bihar Assembly) को उड़ाया जाएगा. इसे देखते हुए बिहार विधानसभा के सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात हो गए हैं. इससे पहले बिहार के अलग-अलग जगह पर सिविल कोर्ट को उड़ाने की धमकी दी जा चुकी है लेकिन अब बिहार में विधानसभा को उड़ाने की धमकी दी गई है.
Read Also: Pappu Yadav: नेता हो तो ऐसा! दुख की घड़ी में पहुंचे पप्पू यादव, परिवार को दिया सहारा और बड़ा वादा








