Bihar Bijli Rule: दिन में सस्ती और शाम को महंगी होगी बिजली, बिहार में बिजली बिल के नियमों में बड़ा बदलाव

बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक बहुत बड़ी जानकारी सामने आई है, जहां नियमों में बदलाव के साथ अब बिहार में दिन में बिजली सस्ती और शाम को महंगी होने वाली है.

On: Wednesday, March 25, 2026 12:36 PM
Bihar Bijli Rule

Bihar Bijli Rule: बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए इस वक्त एक बड़ी जानकारी है जहां बिजली बिल के नियमों (Bihar Bijli Rule) में बहुत बड़ा बदलाव किया गया है. पहले के मुकाबले अब बिहार में शाम को बिजली महंगी होगी. वही दिन में बिजली सस्ती होगी. शाम 5 बजे से लेकर रात के 11 बजे तक 20 फीसदी तक अधिक शुल्क लगेगा. सभी स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने वाले उपभोक्ताओं पर यह नया नियम लागू होगा. विद्युत विनियामक आयोग ने ऑफ डे टैरीफ को मंजूरी दे दी है. दरअसल बिजली कंपनी की ओर से दायर याचिका पर आयोग द्वारा मंजूरी दी गई है.

Bihar Bijli Rule: बिहार में अब महंगी होगी बिजली

पहले यह नियम (Bihar Bijli Rule) औद्योगिक और व्यावसायिक उपभोक्ताओं के लिए थी, लेकिन आम जनता पर अब इसे लागू किया जा रहा है . आपको बता दें कि रात 11 बजे से लेकर सुबह 9 बजे तक 100 फीसदी बिजली बिल लगेगा. वही सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक 80 फ़ीसदी दर लगेगा. शाम 5 बजे से रात 11 बजे तक घरेलू उपभोक्ताओं को 110% बिजली दर चुकाने होंगे.

वहीं गैर घरेलू उपभोक्ताओं को अब 130 फीसदी बिजली दर देना होगा. इस वक्त बिहार में 2 करोड़ 21 लाख बिजली उपभोक्ता है जहां स्मार्ट मीटर लगाने वाले उपभोक्ताओं पर यह नियम सीधे तौर पर लागू होगा.

अप्रैल से लागू होगा नया नियम

साफ तौर पर देखा जाए तो इस फैसले से बैलेंस बनाने की कोशिश की जा रही है, ताकि सरकार को राजस्व का किसी तरह का नुकसान ना हो. जिन भी उपभोक्ताओं के पास 10 किलो वाट से ज्यादा का लोड है उन पर यह नियम लागू होगा और अब उनकी जेब पर भी असर पड़ सकता है. माना जा रहा है कि यह नई दरे अप्रैल से लागू हो सकती है जहां गर्मी की शुरुआत से पहले बिहार में बिजली उपभोक्ताओं को करारा झटका लगता नजर आ रहा है.

Read Also: Bihta News: पटना के बिहटा में तेल टैंकर और बाइक में जोरदार टक्कर, दोनों गाड़ियां जलकर राख

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment