Bihar Board Exam 2026: 2 फरवरी से बिहार इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 की शुरुआत हो चुकी है जो कि 13 फरवरी तक चलेगी. इस बार इंटर एग्जाम के लिए कुल 1762 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिसमें परीक्षार्थियों के लिए पूरी व्यवस्था है. बिहार बोर्ड की ओर से इस परीक्षा को शिष्टाचार और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए कई कड़े नियम भी लागू किए गए हैं. इस बार बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में कुल 13 लाख 17846 परीक्षार्थी शामिल होंगे.
Bihar Board Exam 2026: आज से शुरू हुआ बिहार बोर्ड एग्जाम
बिहार बोर्ड द्वारा परीक्षा को लेकर जीरो टॉलरेंस पॉलिसी अपनाई गई है. साथ ही साथ पटना जिले में इंटर परीक्षा के लिए 84 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें 73963 छात्र- छात्राएं परीक्षा देंगे. इसमें से चार मॉडल परीक्षा केंद्र केवल छात्राओं के लिए निर्धारित किए गए हैं, ताकि सुरक्षा और सुविधा सही तरीके से प्रदान की जाए. हमेशा की तरह इस बार भी बिहार बोर्ड की इंटर परीक्षाएं दो शिफ्ट में होगी. पहले शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9:30 से दोपहर 12:45 तक, वहीं दूसरे शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2:00 से शाम 5:15 तक चलेगी. छात्रों को हर साल की तरह इस बार भी पहले 15 मिनट प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए समय दिए जाएंगे.
बिहार बोर्ड परीक्षा में सख्त नियम लागू
इस बार बिहार बोर्ड की परीक्षा में कडे़ और सख्त नियम लागू किए गए हैं. बोर्ड ने ये स्पष्ट किया है कि परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटा पहले परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा. पहली पाली की परीक्षा के समय गेट सुबह 9:00 बजे बंद होंगे. वहीं दूसरी शिफ्ट में गेट दोपहर 1:30 बजे बंद कर दिए जाएंगे यानी कि तय समय के बाद किसी भी हालत में एंट्री नहीं मिल पाएगी.
इतना ही नहीं बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने भी यह साफ स्पष्ट किया है कि देर से आने वाले विद्यार्थियों को किसी भी हाल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा. यदि कोई छात्र दीवार फांदकर या फिर जबरदस्ती घुसने की कोशिश करता है तो इसे आपराधिक घुसपैठ मान जाएगा और ऐसे छात्रों पर 2 साल के लिए परीक्षा से निष्कासन और एफआईआर दर्ज होगा. यही वजह है कि सभी परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी की सुविधा रखी गई है.
Read Also: Tejashvi Yadav: बिहार के बजट सत्र से पहले चोटिल हुए तेजस्वी यादव, सदन में मौजूदगी पर संदेह








