Bihar Cabinet Meeting: सोनपुर में बनेगा एक और एयरपोर्ट, बिहार कैबिनेट की बैठक में कुल 35 एजेंडो पर लगी मुहर

बिहार कैबिनेट की अहम बैठक में कुल 35 एजेंडो पर मोहर लगी है, जहां अब बिहार में एक और एयरपोर्ट को मंजूरी मिली है.

On: Friday, February 20, 2026 9:06 PM
Bihar Cabinet Meeting

Bihar Cabinet Meeting: सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की अहम बैठक (Bihar Cabinet Meeting) संपन्न हुई, जिसमें कुल 35 एजेंडों पर मुहर लगी. इस कैबिनेट की बैठक में नीतीश कुमार सहित डिप्टी सीएम और तमाम विभागों के मंत्री मौजूद रहे. इस बैठक में बिहार को एक और एयरपोर्ट की मंजूरी दी गई है जो कि सारण जिले के सोनपुर में बनेगा.

4200 एकड़ भूमि पर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का निर्माण किया जाएगा जहां सरकार ने 2030 तक इसे तैयार करने का लक्ष्य रखा है. इस एयरपोर्ट को काफी ज्यादा आधुनिक और भव्य बनाने की कोशिश में सरकार जुटी हुई है.

Bihar Cabinet Meeting: सोनपुर में बनेगा नया एयरपोर्ट

सारण के सोनपुर में जिस एयरपोर्ट के निर्माण की बात कही जा रही है, वह हाजीपुर- डुमरिया के बीच दरियापुर- चंवर क्षेत्र में बनेगा. इसे इतना भव्य बनाने की तैयारी है जहां दुनिया के सबसे बड़े यात्री विमान को भी उतारा जा सकेगा. राज्य सरकार ने जमीन अधिग्रहण के लिए 1302 करोड रुपए की स्वीकृति दी है और सोनपुर ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट को मंजूरी मिलने के बाद अब आगे की प्रक्रिया में सरकार जुट चुकी है. दिल्ली हैदराबाद नवी मुंबई और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बाद यह देश का पांचवा सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा.

पिछले बैठक में इन एजेंडो पर लगी मुहर

इससे पहले 6 फरवरी को नीतीश कैबिनेट की बैठक (Bihar Cabinet Meeting) में 17 एजेंडों पर मोहर लगाई गई थी, जिसमें राज्य में पोक्सो के करीब 6000 मामले लंबित बताए गए जिसकी त्वरित निपटारण के लिए सरकार ने विशेष अदालतों में पद सृजन का निर्णय लिया. इसके अलावा 15 साल पुरानी गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन नियम में संशोधन को भी कैबिनेट से स्वीकृति मिली. इसके अलावा कैबिनेट ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 218 (3) में संशोधन को भी मंजूरी दी है.

Read Also: Holi Special Train: पटना से मुंबई, पुणे और अहमदाबाद के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों की बढ़ी उम्मीद

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment