Bihar Chunav: चुनाव से पहले RJD को लगा बड़ा झटका, जिला अध्यक्ष वीर बहादुर राय गिरफ्तार

Bihar Chunav: एक तरफ देखा जाए तो बिहार में अपनी सरकार बनाने के लिए राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं द्वारा ... Read more

On: Monday, November 3, 2025 3:34 PM
Bihar Chunav

Bihar Chunav: एक तरफ देखा जाए तो बिहार में अपनी सरकार बनाने के लिए राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं द्वारा खूब जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है और एनडीए को कडी़ टक्कर देने की कोशिश हो रही है. इसी बीच देखा जाए तो आरजेडी को अब बिहार में जोरदार झटका लगता नजर आ रहा है. दरअसल बिहार के मधुबनी जिले में राजद के झंझारपुर संगठन के जिला अध्यक्ष वीर बहादुर राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल 10 साल पुराने मामले में पुलिस ने ये कार्रवाई की है.

Bihar Chunav: गिरफ्तारी से बिहार में बढी़ हलचल

वीर बहादुर राय की गिरफ्तारी से बिहार में एक अलग ही माहौल बन गया है. कुछ लोग इस गिरफ्तारी को राजनीति से प्रेरित बता रहे हैं, लेकिन असल में देखा जाए तो विधानसभा चुनाव इतने नजदीक होने पर इस तरह वीर बहादुर राय की गिरफ्तारी आरजेडी को एक झटका दे सकती है. आपको बता दे का मधुबनी जिले में पुलिस विशेष रूप से छापेमारी अभियान चला रही है और पुराने मामले के निपटारे और वारंटी गिरफ्तारी के लिए यह कार्रवाई की जा रही है.

10 साल पुराने मामले में हुई कार्रवाई

आपको बता दे कि राष्ट्रीय जनता दल ने झंझारपुर और मधुबनी दो अलग-अलग संगठन बनाएं, जहां झंझारपुर की कमान वीर बहादुर राय को सौंपी गई है जो फुलपरास थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव के निवासी है. लगभग 10 साल पहले पूर्व जगतपुर गांव की एक महिला ने वीर बहादुर राय सहित अन्य लोगों पर कथित दुराचार का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था. काफी लंबे समय से गंभीर धाराओं के तहत ये मामला लंबित था जिसके खिलाफ अदालत ने वारंट जारी किया है और पुलिस ने इस पर कार्रवाई की है.

Read Also: Bihar Chunav 2025: मनेर में RJD की प्रचार गाड़ी जब्त, इस गलती के कारण हुई कारवाई

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment