Bihar Crime: जुड़वा बेटियों के जन्म पर परिवार ने ली बहू की जान, पति और ससुर को उम्रकैद

बिहार के पश्चिमी चंपारण में जुड़वा बेटी के जन्म के बाद ससुराल वालों द्वारा महिला की हत्या कर दी गई. इस पूरे मामले पर अदालत ने अब ससुराल वालों पर कार्रवाई की है.

On: Wednesday, February 4, 2026 7:07 PM
Bihar Crime

Bihar Crime: इस वक्त बिहार के पश्चिमी चंपारण से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है, जिसने हर किसी के रोंगटे खड़े कर दिए. आज लोग चाहे कितना भी कहे कि बेटा और बेटी में फर्क नहीं होता लेकिन आज भी कई ऐसे लोग और कई परिवार हैं जिनकी चाहत यही होती है कि उनकी बहू को बेटा हो. जब ऐसा नहीं होता है तो लोग कुछ ऐसा कर जाते हैं जो बेहद ही घिनौना होता है.

कुछ ऐसा ही मामला बगहा से सामने आ रहा है जहां नेहा कुमारी की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई. परिवार वालों ने नेहा की हत्या इसलिए की क्योंकि उसे जुड़वा बेटी हुई थी. इस मामले में दोषियों के खिलाफ अदालत ने कड़ी सजा सुनाई है.

Bihar Crime: जुड़वा बेटी होने पर कातिल बना परिवार

पति और ससुर ने नेहा की हत्या मात्र इसलिए की क्योंकि उसने जुड़वा बेटी को जन्म दिया था. दोनों इतने हैवान बन गए कि नेहा को फंदे पर लटका दिया, जहां इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए पति और ससुर के खिलाफ उम्र कैद की सजा का प्रावधान किया गया. इससे यह साफ जाहिर होता है कि आज भी लोग बेटे और पोते की चाह में किस तरह अपनी बहू की आहुति दे देते हैं.

पति और ससुर को उम्र कैद की सजा

बगहा थाना ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए दोषियों को कड़ी सजा सुनाई है. पुलिस ने दोषियों को आजीवन कारावास के साथ 50-50 हजार रुपए के अर्थ दंड की सजा सुनाई है. आपको बता दें कि यह पूरा मामला 19 जून 2023 का है जहां मृतिका नेहा के पति विकास और ससुर चंदेश्वर ने इस घटना को अंजाम दिया था. इस पूरे मामले की रिपोर्ट मृतिका के भाई राजीव कुमार सोनी ने दर्ज कराई थी. अदालत द्वारा यह भी कहा गया है कि आरोपियों द्वारा अगर अर्थदंड नहीं दिया गया तो उन्हें 6 महीने की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी.

Read Also: Bihar Driving Licence: बिहार में 52000 ड्राइविंग लाइसेंस होंगे रद्द, देखे कहीं लिस्ट में आपका नाम तो नही

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment