Bihar Crime: पटना में दो भाइयों को अपराधियों ने मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

राजधानी पटना में अपराधियों ने दो सगे भाइयों को गोली मार दी है, जिसके बाद दोनों गंभीर रूप से घायल है. दोनों घायल भाइयों का एनएमसीएच में इलाज चल रहा है.

On: Monday, February 23, 2026 9:21 AM
Bihar Crime

Bihar Crime: राजधानी पटना में हर दिन अपराध की ऐसी घटनाएं सामने आ रही है जिसने अपराधियों का मनोबल बढ़ा दिया है. उन्हें कानून का अब जरा भी खौफ नहीं रहा है. पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर में अपराधियों ने दो सगे भाइयों को गोली मार दी, जिसके बाद वे गंभीर रूप से घायल हो गए. आनन- फानन में दोनों भाइयों को एनएमसीएच ले जाया गया, जहां दोनों का इलाज जारी है.

दोनों घायल भाइयों की पहचान मनजीत और मनीष के रूप में हुई है. इस पूरे घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है. फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने इस घटना की छानबीन शुरू कर दी है.

Bihar Crime: अपराधियों ने दो सगे भाइयों को मारी गोली

राजधानी पटना में अपराधियों ने जिन दो भाइयों पर सरेआम गोली चलाई है, उससे यह साफ पता चलता है कि राजधानी में अपराधियों का मनोबल कितना ज्यादा बढ़ चुका है. सरकार भले ही लाख दावा करें लेकिन आए दिन ऐसी कई घटनाएं सामने आ रही है, जिसने प्रशासन को भी कटघरे में खड़ा कर दिया है. हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अपराधियों ने दोनों सगे भाई को गोली क्यों मारी. घायल भाइयों के स्वस्थ होने के बाद इस मामले में पुलिस उनसे पूछताछ करेगी.

Read Also: Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी पहुंचे पटना, सीएम नीतीश ने 50 लाख का दिया चेक, टाटा मोटर्स ने गिफ्ट की कार

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment