Bihar Driving Licence: बिहार में 52000 ड्राइविंग लाइसेंस होंगे रद्द, देखे कहीं लिस्ट में आपका नाम तो नही

बिहार में देखा जाए तो परिवहन नियम को लेकर लगातार सख्ती नजर आ रही है. अगर आप उसका उल्लंघन करते हैं तो आपके ऊपर कारवाई भी होगी, पर इस वक्त बिहार से लगभग 52000 ड्राइविंग लाइसेंस रद्द होने की बात कही जा रही है. इसके लिए जरूरी है कि आप

On: Wednesday, February 4, 2026 5:24 PM
Bihar Driving Licence

Bihar Driving Licence: बिहार में यातायात नियम को लेकर सरकार लगातार सख्ती बरत रही है और कई तरह के कड़े कानून बनाए जा रहे हैं, ताकि नियमों का उल्लंघन ना हो और जितना हो सके सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगे. इसके बावजूद भी कई ऐसे लोग हैं जो लगातार परिवहन नियमों का उल्लंघन करते हैं. अब ऐसे लोगों पर सरकार ने कार्रवाई करने का एक बहुत बड़ा तरीका निकाला है.

राज्य परिवहन आयुक्त आरिफ अहसन ने ये बताया है कि जो लोग बार-बार यातायात नियम तोड़ते हैं वैसे वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस को निलंबित या रद्द करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इस संबंध में सभी जिलों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने का आदेश भी दिया जा चुका है. अगर आपने भी पहले कभी नियमों का उल्लंघन किया है तो आप पर भी गाज गिर सकती है.

Bihar Driving Licence: 52000 लाइसेंस होंगे रद्द

परिवहन विभाग के अनुसार यह बताया गया कि करीब 52000 मामले ऐसे हैं जिसमें ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन या रद्द करने की कार्रवाई प्रस्तावित है, जिसमें सबसे ज्यादा मामले भागलपुर, मुजफ्फरपुर और पटना जिले से हैं. यानी कि विभाग इन मामलों को प्राथमिकता सूची में रखकर आगे की प्रक्रिया पूरी करेगा. परिवहन विभाग का मानना है कि सख्त कार्रवाई से सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और इससे दुर्घटनाओं में कमी आएगी.

कड़ाई से लागू होंगे नियम

जिन वाहन चालकों द्वारा बार-बार परिवहन नियम का उल्लंघन किया गया है उनके खिलाफ सबसे पहले कार्रवाई की जाएगी. राज्य परिवहन आयुक्त ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलों के जिला परिवहन पदाधिकारी, अपर जिला परिवहन पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक की जहां नियमों को कड़ाई से लागू करने की बात कही गई.

Read Also: Bihar News: बिहार से अचानक लापता हुई 5 लड़कियां, लोकेशन के सहारे पुलिस ने दिल्ली से ढूंढ निकाला

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment