Bihar Matric Exam: आज से बिहार मैट्रिक की परीक्षा शुरू, 1 घंटे पहले पहुंचना होगा सेंटर

बिहार में आज से मैट्रिक की परीक्षा शुरू हो चुकी है, जहां 1699 परीक्षा केद्रो पर छात्र एवं छात्राएं कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा देंगे.

On: Tuesday, February 17, 2026 10:05 AM
Bihar Matric Exam

Bihar Matric Exam: बिहार बोर्ड में मैट्रिक की वार्षिक परीक्षा (Bihar Matric Exam) की शुरुआत हो चुकी है, जहां इस बार 15.12 लाख परीक्षार्थी बिहार के 1699 परीक्षा केद्रों पर परीक्षा देते नजर आएंगे. इस बार छात्राओं की संख्या छात्रों से अधिक बताई जा रही है. पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से, वहीं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2:00 से शुरू होगी. पहले दिन की परीक्षा में हिंदी, बांग्ला, उर्दू और मैथिली शामिल है जहां 25 फरवरी तक बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा का संचालन होगा.

Bihar Matric Exam: 1 घंटे पहले पहुंचना होगा सेंटर

बिहार बोर्ड की ओर से इंटर और मैट्रिक परीक्षा (Bihar Matric Exam) को लेकर पहले ही दिशा निर्देश जारी किए जा चुके हैं कि मुख्य गेट 30 मिनट पहले बंद कर दिया जाएगा. जो लोग निर्धारित समय के बाद जबरदस्ती प्रवेश करने की कोशिश करेंगे वैसे छात्रों को 2 साल तक परीक्षा से प्रतिबंधित किया जा सकता है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी संभव है. सरकार और प्रशासन ने परीक्षा को लेकर सख्त नियम लागू किए हैं.

यानी कि सभी छात्रों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटा पहले केंद्र पर पहुंचना होगा. छात्रों को जूते और मोजे पहनकर आने पर पाबंदी लगाई गई है. ड्रेस कोड की अवहेलना करने वालों को एंट्री करने नहीं दिया जाएगा. हर परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे और वीडियो रिकॉर्डिंग की पूरी व्यवस्था की गई है.

कडी़ सुरक्षा के बीच होगी मैट्रिक की परीक्षा

पटना में लगभग 70 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिसमें 71000 छात्र परीक्षा देते नजर आएंगे. इस बार परीक्षा केद्रों को मजबूत सुरक्षा इंतजामो के साथ तैयार किया गया है, जिससे छात्रों को एक बेहतरीन और सुरक्षित वातावरण मिलेगा. इस परीक्षा में सुरक्षा, अनुशासन और समय पालन को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है. इससे पहले जब बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा हुई थी तो उसमें भी इस तरह के नियम लागू थे जिसका उल्लंघन करने वाले छात्रों पर कड़ी कार्रवाई करने का प्रावधान भी है.

Read Also: Bhiwadi Factory Accident: मोतिहारी के 7 घरों में पसरा मातम, अवैध पटाखा यूनिट की आग ने छीन ली जिंदगी

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment