Bihar Matric Exam: बिहार में मैट्रिक परीक्षा के दौरान कई सेंटर पर हंगामा, देर से पहुंचने पर नहीं मिली एंट्री

बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा शुरू होने के साथ ही कई परीक्षा केद्रों पर देरी से पहुंचे छात्रों को एंट्री नहीं दी गई. परीक्षा केंद्र के बाहर छात्रा रोती और बिलखते नजर आई.

On: Tuesday, February 17, 2026 5:29 PM
Bihar Matric Exam

Bihar Matric Exam: बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा (Bihar Matric Exam) शुरू हो चुकी है जहां बिहार के अलग-अलग हिस्सों में परीक्षा केद्रों पर परीक्षा देने पहुंचे छात्र- छात्रों को तय किए गए दिशा निर्देश के मुताबिक परीक्षा में बैठने को कहा गया. इस दौरान कई परीक्षा केद्रों के बाहर भारी बवाल नजर आया. दरअसल किसी कारण से कई छात्र लेट हो गए जिसके बाद उन्हें परीक्षा केंद्र के अंदर जाने नहीं दिया गया.

बस कुछ मिनट की देरी के कारण छात्रों का आज परीक्षा छूट गया. हालांकि इस दौरान कई छात्रों को गेट फांदकर भी अंदर एंट्री करते हुए देखा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

Bihar Matric Exam: मैट्रिक परीक्षा को लेकर बिहार में बवाल

कई सेंटर के बाहर सुरक्षा में भारी चूक नजर आई जहां कई छात्रों को गेट फांदकर अंदर प्रवेश करते हुए देखा गया, क्योंकि केंद्र के बाहर कोई मजिस्ट्रेट या पुलिस बल मौजूद नहीं था. वहीं कई परीक्षा केद्रों के बाहर आरजू और मिन्नत करने के बाद कुछ छात्रों को अंदर एंट्री दी गई.

वहीं कई सेंटर ऐसे रहे जो तय समय के बाद बंद हो गया जहां 2 मिनट और 4 मिनट की देरी करने वाले छात्र बाहर ही रह गए और उनका परीक्षा छूट गया. इस दौरान बाहर खड़े छात्रों ने स्कूल का गेट पीटा और कई मिन्नते भी की लेकिन फिर भी एंट्री नहीं मिली. इस दौरान बच्चों के साथ-साथ अभिभावक भी परेशान दिखे.

देरी से पहुंचने के कारण छात्रों की छुटी परीक्षा

बिहार बोर्ड (Bihar Matric Exam) द्वारा यह पहले ही स्पष्ट कर दिया गया था कि छात्रों को परीक्षा केंद्र पर तय समय से पहले पहुंचना होगा ताकि उनका भविष्य खराब ना हो. इससे पहले हुई बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में भी इस तरह की कडा़ई देखी गई. इसके बावजूद भी मैट्रिक की परीक्षा में कई छात्रो को लापरवाह ढंग से परीक्षा केंद्र पर देर से पहुंचते हुए देखा गया. लेट होने के कारण छात्रों ने कहीं हंगामा किया तो कहीं गेट तोड़ने की कोशिश हुई.

Read Also: Salman Khan: सलमान खान के पिता अस्पताल में हुए भर्ती, बेटों के साथ दोनों बेटियां पहुंची मिलने

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment