Bihar News: बिहार से अचानक लापता हुई 5 लड़कियां, लोकेशन के सहारे पुलिस ने दिल्ली से ढूंढ निकाला

बिहार से अचानक पांच नाबालिक लड़कियों के लापता होने से दहशत का माहौल नजर आ रहा था, लेकिन अब पुलिस को बहुत बड़ी कामयाबी मिली है. दरअसल पुलिस ने सभी नाबालिक लड़कियों को सकुशल बरामद कर लिया है.

On: Wednesday, February 4, 2026 4:05 PM
Bihar News

Bihar News: बिहार के पश्चिमी चंपारण के कुमारबाग थाना क्षेत्र से अचानक पांच लड़कियों के गायब होने से सनसनी फैल गई. पुलिस के लिए भी यह बड़ी चुनौती थी कि सभी लड़कियों को सकुशल ढूंढे और पुलिस ने ऐसा किया भी. पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सभी लड़कियों को ढूंढ निकाला. बताया जा रहा है कि परिजनो की शिकायत मिलने के बाद पुलिस तुरंत एक्शन में आई और इसके लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया.

बेतिया से लेकर गोरखपुर और दिल्ली रेलवे स्टेशन तक सभी जगह जांच का दायरा बढ़ाया गया ताकि पांचो लड़कियों का पता चले. आखिरकार अलग-अलग रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से इन लड़कियों का पता चला.

Bihar News: इस कारण लापता हुई थी पांचो लड़कियां

अचानक लापता हुई पांचो लड़कियों में एक के पास मोबाइल फोन था, जिस आधार पर पुलिस ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड और लोकेशन ट्रैकिंग किया. यही पुलिस के अहम सुराग का सबसे बड़ा जरिया था. इसके बाद पुलिस दिल्ली तक पहुंची और वहां से सभी नाबालिक पांचों लड़कियों को बिहार लाया गया. फिलहाल सभी पांचो लड़कियां अपने परिजन के पास है.

डीएसपी द्वारा इस मामले पर बताया गया कि सभी लड़कियां बेहतर अवसर की तलाश में एक साथ दिल्ली चली गई थी और इस बारे में परिजनों को कोई जानकारी नहीं थी, जिस कारण सभी के परिवार में चीख पुकार मची थी. हालाकि इस मामले में यह भी कहा जा रहा है कि पांचो लड़कियों को एक लड़का दिल्ली ले जाने में सहयोग कर रहा था जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है.

लापता नहीं किडनैप हुई थी पाँचो लड़कियां

पुलिस के मुताबिक यह बताया गया है कि यह पांचो लड़की अपने घर बिना किसी को बताएं दिल्ली के लिए रवाना हुई और इनका सहयोग करने के लिए एक लड़का भी उनके साथ था, जो इन लड़कियों से दूर-दूर रहने की कोशिश कर रहा था, ताकि किसी को शक ना हो. इससे यह साफ पता चल रहा है कि बच्चियों को किडनैप किया गया था और इसके पीछे कोई बड़ी साजिश थी जिसे पुलिस ने नाकाम कर दिया.

Read Also: Pappu Yadav: पप्पू यादव के खिलाफ कुर्की- जब्ति का आदेश, एमपी-एमएलए कोर्ट ने सुनाया फैसला

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment