Bihar News: पटना के बाढ़ में गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, 5 युवक डूबे, 2 सुरक्षित, 3 की तलाश जारी, प्रशासन की लापरवाही पर ग्रामीणों में रोष

Bihar News: राजधानी पटना से सटे बाढ़ प्रखंड के इब्राहिमपुर पंचायत स्थित शाह सलेमपुर गांव से एक दुखद घटना सामने ... Read more

On: Sunday, May 18, 2025 11:04 AM
Bihar News

Bihar News: राजधानी पटना से सटे बाढ़ प्रखंड के इब्राहिमपुर पंचायत स्थित शाह सलेमपुर गांव से एक दुखद घटना सामने आई है। गंगा नदी में स्नान के दौरान 5 युवक डूब गए। स्थानीय ग्रामीणों की तत्परता से दो युवकों को सुरक्षित निकाल लिया गया, जबकि तीन अन्य की तलाश अब भी जारी है।

पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे थे सभी युवक

घटना (Bihar News) रविवार सुबह की है जब गांव के पांच युवक रोजाना की तरह दौड़ लगाने के बाद गंगा नदी में स्नान के लिए दियारा क्षेत्र गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्नान के दौरान अचानक सभी युवक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में नदी किनारे पहुंच गए। उन्होंने प्रशासन को भी जानकारी दी। हालांकि, ग्रामीणों का आरोप है कि घटना (Bihar News) के दो घंटे बाद तक एसडीआरएफ की टीम मौके पर नहीं पहुंची, जिससे नाराजगी का माहौल बन गया है।

लापता युवकों की पहचान हुई

डूबने वाले युवकों की पहचान धीरज कुमार (पिता: राजनीति यादव), सोनू कुमार (पिता: विजय महतो) और निरंजन कुमार के रूप में हुई है। ये सभी युवक बिहार पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहे थे और प्रतिदिन अभ्यास के बाद गंगा स्नान किया करते थे।

गांव के समाजसेवी मिथिलेश कुमार यादव ने बताया कि युवकों की नियमित दिनचर्या में दौड़ लगाना और स्नान शामिल था। दुर्भाग्यवश आज की सुबह यह दिनचर्या एक हादसे (Bihar News) में तब्दील हो गई।

स्थानीय प्रशासन की ओर से अब तक कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया गया है। वहीं, ग्रामीण अपने स्तर पर बचाव अभियान में लगे हुए हैं। क्षेत्र में इस हादसे के बाद शोक और रोष दोनों का माहौल देखा जा रहा है।

Read Also: मनेर में करंट लगने से बिजली मिस्त्री की मौत, परिजनों ने NH-30 जाम कर किया प्रदर्शन

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment