Bihar News: पिछले कई सालों से बिहार में जो चीनी मिल बंद है, अब उसे शुरू करने का रास्ता साफ हो चुका है. इतना ही नहीं सात निश्चय-3 योजना के तहत 25 नई चीनी मिलों की स्थापना का निर्णय भी सरकार ने दिया है, जिससे गन्ना खेती का विस्तार कर रोजगार सृजन सुनिश्चित किया जाएगा.
आपको बता दें कि नई सरकार के गठन के बाद राज्य में एक करोड़ रोजगार सृजित करने की दिशा में यह बेहद ही महत्वपूर्ण फैसला माना जा रहा है. गन्ना उद्योग विभाग की ओर से नई चीनी मिल की स्थापना के लिए 5000 हेक्टेयर में गन्ना खेती का विस्तार संबंधित जिलों में करने का निर्णय लिया गया है.
Bihar News: बिहार में स्थापित होगी 25 नई चीनी मिल
बिहार सरकार ने 25 नई चीनी मिल को स्थापित करने के लिए जमीन चिन्हित कर लिया है और इसके लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया गया है. हर चीनी मिल के लिए लगभग 101 एकड़ जमीन की जरूरत होगी. एक रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा है कि अधिकांश जिलों में नई चीनी मिलों के लिए जमीन का चयन लगभग पूरा हो चुका है.
आपको बता दें कि गन्ना खेती के विस्तार के लिए बेतिया, मोतिहारी, समस्तीपुर, बगहा, सीतामढ़ी और सिवान के सहायक निदेशक तथा सभी चीनी मिलों के प्रबंधक को निर्देशित किया गया है कि जल्द से जल्द वह कार्य योजना उपलब्ध कराए.
Read Also: Bihar Weather Update: इस साल ज्यादा रुलाएगी गर्मी, होली के बाद शुरू होगी मई वाली तपिश








