Bihar News: लालू की ललकार इस बार हर कीमत पर तेजस्वी बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री, सब कुछ होगा फ्री

Bihar News: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, श्री कृष्ण वल्लभ के पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए ... Read more

On: Wednesday, February 5, 2025 3:55 PM
Bihar News

Bihar News: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, श्री कृष्ण वल्लभ के पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा पहुंचे थे. इस दौरान (Bihar News) लालू यादव ने एक बड़ा बयान दे दिया. उन्होंने कहा कि हम सभी को एकजुट होकर बिहार में अपनी सरकार बनानी है. तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनना है और कहीं किसी को सिर नहीं झुकना है.

Bihar News: तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने की अपील

लालू यादव ने अपने पुराने अंदाज में कहा कि हम कभी किसी के सामने ना कभी सर झुकाए हैं ना कभी झुकाएंगे. लालू यादव ने जनता से अपील करते हुए कहा कि सभी युवा, पत्रकार, महिलाएं, भाई-बहन मिलकर इस देश की रक्षा के लिए हमेशा खड़ा रहे. उन्होंने यह भी कहा कि हम लोग एकजुट होकर खड़े हैं. और हम लोग किसी भी कीमत पर तेजस्वी यादव की सरकार बनाएंगे.

सब कुछ फ्री का वादा

लालू यादव ने कहा कि चाहे कुछ भी हो, हम हर हाल में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाएंगे. वहीं तेजस्वी यादव के वादे का जिक्र करते हुए लालू यादव ने कहा कि, तेजस्वी की सरकार बनती है तो महिलाओं को 2500 रुपए खाते में देंगे. जैसे झारखंड में दे रहे हैं. नौकरी और रोजगार भी मिलेगा. साथ में बिजली भी फ्री मिलेगा. लालू यादव ने लोगों से यह भी कहा कि हम जो बोलते हैं वह करते हैं. इसलिए आप लोग तेजस्वी यादव का साथ दे और उन्हें मुख्यमंत्री बनाएं.

Read Also: जाने बिहार से जुड़ी रोचक जानकारी

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment