Bihar News: बिहार में हर दिन शराबबंदी कानून की धज्जियां उड़ती नजर आ रही है, जहां शराब की तस्करी करने वाले लोग हर दिन नए-नए पैतरे आजमा रहे हैं और पुलिस को चकमा देकर इसे एक जगह से दूसरे जगह पहुंचाने का काम कर रहे हैं. इस वक्त बिहार (Bihar News) के छपरा से एक ऐसा ही मामला सामने आ रहा है जहां शराब तस्करी करने वाले लोगों ने पुलिस को चकमा देने की कोशिश जरूर की, लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो पाए.
उत्पाद विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ एक बहुत बड़ी कार्रवाई की है जहां 31.650 लीटर विदेशी शराब ट्रेन से बरामद की गई है. पुलिस को चकमा देने के लिए शराब और बीयर को तस्कर तरबूज और कार्टून के साथ-साथ फाइल के अंदर छुपा कर ले जा रहे थे.
Bihar News: छपरा में शराब तस्कर की खुली पोल
सोनपुर रेलवे स्टेशन पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान पुलिस को 31 लीटर से ज्यादा की विदेशी शराब मिली है, जिसे तस्कर तरबूज और फाइल में छुपा कर ला रहे थे. वहीं दूसरी कार्रवाई के तहत नमक लगे एक पिकअप वैन की जांच के दौरान पुलिस को वाहन के अंदर से 1560 लीटर अवैध शराब प्राप्त हुई है जिसमें बियर भी शामिल थी. इस कार्रवाई में पुलिस ने एक व्यक्ति की गिरफ्तारी की है. सभी बरामद शराब को पुलिस ने जप्त कर लिया है और आगे की कारवाई जारी है.
Read Also: Patna Crime: दिनदहाड़े गोलियों की गूंज से दहला पटना, जमीन विवाद ने लिया खतरनाक मोड़








