Bihar News: बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत, गुस्साए लोगों ने पुलिस को जमकर पीटा, SHO और IO सस्पेंड

बिहार के कटिहार में पुलिस कस्टडी में एक युवक की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने थाने पर हमला करने के साथ ही पुलिस वालों को जमकर पीटा.

On: Saturday, April 4, 2026 5:33 PM
Bihar News

Bihar News: बिहार के कटिहार में शनिवार को पुलिस कस्टडी में एक युवक की मौत हो गई, जिसके बाद उग्र होकर लोगों ने पुलिस (Bihar News) की ही पिटाई कर दी. कटिहार जिले के फलका थाना क्षेत्र में यह घटना हुई जहां गोपाल पट्टी गांव के रहने वाले 24 साल के राकेश कुमार जो इस घटना से दो दिन पहले ही बाइक छिनतई के एक मामले में संदिग्ध रूप से गिरफ्तार किए गए थे.

शनिवार की सुबह वह अचानक थाने में बीमार हो गए जिन्हें लेकर पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गई. इसके बाद उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. जैसे ही परिजनों को उनके मौत की खबर मिली, गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला बोल दिया.

Bihar News: कटिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत

कटिहार थाना क्षेत्र में हुई घटना के बाद जैसे ही ये खबर परिजनों और ग्रामीणों को मिली तो उनके गुस्से का ठिकाना नहीं था. इस पूरे मामले के बाद भिड़ इतनी ज्यादा उग्र हो गई कि पुलिस को दौड़ा-दौड़ा कर पीटना शुरू कर दिया. गुस्साए लोगों ने राइफल छीनी और थाने में तोड़फोड़ भी किया. आक्रोशित लोगों ने स्टेट हाईवे 77 को जाम किया और पुलिस की टीम पर पथराव करते-करते उन्हें खदेड़कर पीटा.

इस झड़प में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए और उपद्रियों ने एक सिपाही की सरकारी रायफल भी लूट ली. गुस्साए लोगों ने राकेश की मौत को पुलिसिया हत्या करार देते हुए दोषियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है. इस घटना के बाद एसपी ने थाना अध्यक्ष रवि कुमार राय को निलंबित कर दिया है.

कटिहार एसपी ने दिया बयान

इस पूरे मामले (Bihar News) पर कटिहार एसपी द्वारा बताया गया कि राकेश एक प्राथमिक अभियुक्त था, जिसने हाजत में आत्महत्या की कोशिश की थी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई प्रथम दृश्या लापरवाही के आरोप में थाना अध्यक्ष रवि कुमार राय और अनुसंधानकर्ता कुंदन कुमार पटेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.

Read Also: Patna School Timing: बिहार में स्कूलों का बदला समय, 6 अप्रैल से मॉर्निंग शिफ्ट में चलेगी क्लास

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment