Bihar Next CM: नीतीश कुमार के बाद बिहार का सीएम कौन होगा (Bihar Next CM) उसे जानने के लिए बिहार की जनता काफी उत्साहित है. इससे पहले आपको बता दें कि बिहार में अभी बहुत बड़ा खेला होता नजर आ रहा है. बिहार में 85 में से 68 विधायक ऐसे हैं जो किसी कीमत पर नहीं चाहते कि नीतीश कुमार की जगह बिहार में भाजपा का कोई सीएम बने.
वह नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को अगला मुख्यमंत्री बनाने के पक्ष में है. वही सबसे हैराने वाली बात तो ये है कि पार्टी के सिर्फ दो विधायकों ने सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाए जाने का समर्थन किया है. इससे साफ पता चलता है कि बिहार की राजनीति अब एक नई करवट लेने वाली है.
Bihar Next CM: बिहार के नए सीएम को लेकर जारी है सस्पेंस
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार में बीजेपी के सीएम (Bihar Next CM) बनने का रास्ता अब साफ नजर आ रहा है, लेकिन फिर भी देखा जाए तो बिहार में जदयू के आधे से ज्यादा विधायक बीजेपी के सीएम बनने पर आपत्ति जता रहे हैं. पार्टी में अभी भी दो तिहाई ऐसे विधायक है जो नहीं चाहते कि नीतीश कुमार के बाद बीजेपी का कोई सीएम बने. उनका कहना है कि इस भूमिका को नीतीश कुमार के बाद निशांत कुमार सही तरीके से निभा सकते हैं. हालांकि राजनीति में कुछ भी कहना बहुत मुश्किल है. यहां हर पल में परिस्थितियों बदलती नजर आती है.








