Pappu Yadav: रात के अंधेरे में पप्पू यादव को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस, पटना के मंदिरी स्थित आवास पर बोला धाबा

रात के अंधेरे में बिहार पुलिस की टीम अचानक पप्पू यादव के पटना में मंदिरी स्थित आवास पर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पहुंची, जिसके बाद हड़कंप मच गया.

On: Friday, February 6, 2026 11:10 PM
Pappu Yadav Arrested

Pappu Yadav Arrested: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की मुश्किलें इस वक्त बढ़ती नजर आ रही है, जहां बिहार पुलिस उनके ऊपर बड़ी कार्रवाई करते हुए पटना के मंदिरी स्थित उनके आवास पर उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची है. आपको बता दें कि कोर्ट द्वारा कुर्की जब्ति के आदेश जारी करने के तीन दिन बाद बिहार पुलिस ने ये कदम उठाया है. ये मामला आज से 31 साल पुराना 1995 में शुरू हुआ था, जिसे लेकर पप्पू यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी और इस मामले में पप्पू यादव के खिलाफ यह कार्रवाई हुई है.

इस कारण फंसे Pappu Yadav

आपको बता दें कि पटना की एमपी- एमएलए अदालत ने पप्पू यादव समेत तीन लोगों पर धोखाधड़ी कर मकान किराए पर लेने का आरोप लगाया था, जिनके खिलाफ कुर्की-जब्ती का आदेश जारी किया. दरअसल पटना के गर्दनीबाग थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी. शिकायतकर्ता विनोद बिहारी लाल ने आरोप लगाया था कि उनके मकान को धोखे से किराए पर लिया गया, जहां उस मकान का इस्तेमाल संसद के ऑफिस चलाने के लिए किया जा रहा था, लेकिन मकान को किराए पर लेते वक्त इस बात को छुपाया गया.

लंबे समय से अदालत में पेश नहीं होने के कारण अदालत ने गिरफ्तारी वारंट और इश्तेहार जारी किया. इसके बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तब जाकर पुलिस यह कार्रवाई करने पहुंचे. हालांकि पप्पू यादव ने यह दावा किया है कि उन्हें मारने की साजिश है.

पप्पू यादव ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

आपको बता दें कि कुछ मिनट पहले ही पप्पू यादव ने सोशल मीडिया फेसबुक पर बिहार पुलिस को लेकर पोस्ट किया और उन्होंने लिखा कि ‘हम नीट छात्रा न्याय की लड़ाई लड़े, बिहार पुलिस के पेट में दर्द हो गया. माननीय लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जी और देश के माननीय गृह मंत्री अमित शाह जी देख लीजिए, किस तरह बिहार की पुलिस मुझे मारने आई थी. मगर बेईमानों की करगुजारियों को बेनकाब करके रहेंगे. जेल भेजो या फांसी दो, पप्पू रुकेगा नहीं’.

Read Also: Samrat Chaudhary: राबड़ी देवी सबूत दे! 24 घंटे में मंत्री या उनके बेटे को होगी जेल, नीट छात्रा मौत मामले में सम्राट चौधरी का अल्टीमेट

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment