Bihar Rain Alert: देश के अलग-अलग हिस्सों में इस वक्त देखा जाए तो मानसून सक्रिय होने लगा है. अब इसका असर बिहार पर भी पड़ता नजर आ रहा है. बिहार में लोगों को अब चिलचिलाती धूप और लू जैसी गर्मी से राहत मिलने वाली है क्योंकि अगले चार दिनों तक बिहार में भारी बारिश (Bihar Rain Alert) का अलर्ट जारी किया है.
इतना ही नहीं मौसम विभाग ने भारी बारिश के साथ तेज हवा और ओले गिरने की संभावना जाहिर की है. कई जगह पर ठनका गिरने की भी संभावना है. 5 अप्रैल से ही बिहार के अलग-अलग हिस्सों में मौसम में बदलाव दिखना शुरू हो चुका है.
Bihar Rain Alert: बिहार के इन जिलों में येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने बिहार के जिन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है उसमें पश्चिम और पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सहरसा, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, समस्तीपुर और मधुबनी जैसे जिले शामिल है. इन जिलों में बारिश (Bihar Rain Alert) के साथ ओलावृष्टि का भी अलर्ट जारी किया गया है. इतना ही नहीं राजधानी पटना के अलावा नवादा, गयाजी, जहानाबाद, लखीसराय, बेगूसराय, रोहतास, शेखपुरा, भभुआ, भोजपुर, बक्सर, अरवल और औरंगाबाद में भी बारिश का पूर्वानुमान है. कुछ ऐसा ही नजर बांका, जमुई, मुंगेर और भागलपुर में देखने को मिल सकता है.
इन जिलों में शुष्क रहेगा मौसम
मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक मुजफ्फरपुर, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, कटिहार, मधेपुरा और सहरसा यह ऐसे जिले हैं जहां का मौसम शुष्क बताया गया है. आने वाले दिनों में बिहार के लोगों को भले ही भीषण गर्मी से राहत मिलेगी लेकिन बारिश की आफत उन्हें और परेशान कर सकती है. वहीं रविवार से ही बिहार के अलग-अलग हिस्सों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाए चलने लगी है जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलती नजर आ रही है.
Read Also: Rohtas Fire News: रोहतास में आग का कहर: एक चिंगारी ने उजाड़ दी किसानों की दुनिया, 150 बीघा गेहूं राख








