Bihar Weather Alert: बिहार के अधिकांश हिस्सों में इस वक्त मौसम का डबल अटैक जारी है. सुबह के समय लोगों को हल्की कनकनी का अनुभव हो रहा है. वही दिन चढ़ने के साथ ही तीखी धूप के कारण लोगों का हाल बेहाल है. फरवरी के अंतिम सप्ताह में देखा जाए तो अधिकांश हिस्सों में अब लोगों को गर्मी का अनुभव होना शुरू हो चुका है. कुछ ही ऐसे जिले हैं जहां का मौसम सुहाना और शुष्क बना हुआ है.
Bihar Weather Alert: बिहार में जारी है मौसम का डबल अटैक
बिहार के लगभग सभी जिलों में मौसम इस वक्त शुष्क बना हुआ है. किसी भी इलाके में मौसम विभाग द्वारा बारिश की संभावना नहीं दी गई है. हालांकि कई जगह पर सुबह के समय हल्की धुंध देखने को जरूर मिल रही है, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही आसमान साफ हो जा रहा है. बिहार में अगले दो से तीन दिनों के दौरान अधिकांश जगहों पर अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं आएगा.
पिछले 24 घंटे में सबसे कम तापमान भागलपुर के सबौर में देखा गया. मौसम विभाग ने पटना समेत पूरे प्रदेश में किसी बड़े बदलाव की संभावना को साफ तौर पर खारिज किया है. अगले 7 दिनों तक प्रदेश का तापमान पूरी तरह से शुष्क रहेगा.
गर्मी को लेकर लोग सावधान
मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में हर दिन के साथ एक से दो डिग्री की वृद्धि की संभावना जाहिर की गई है. यही वजह है कि अब दोपहर के समय लोगों को हल्की गर्मी का एहसास होना शुरू हो चुका है. ऐसे में अब लोग पहले से ही सावधानी बरतना शुरू कर चुके हैं.
Read Also: Bihar Crime: पटना में दो भाइयों को अपराधियों ने मारी गोली, अस्पताल में भर्ती








