Bihar Weather Update: पिछले कुछ दिनों से बिहार में अच्छी धूप के कारण लोगों को ठंड का अनुभव कम हो रहा था, लेकिन अब अचानक मौसम ने करवट बदल ली है. एक बार फिर पूरा बिहार कोहरे की चपेट में नजर आ रहा है. इतना ही नहीं मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है. यानी कि अगले तीन दिनों तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. साथ ही साथ तापमान में भी गिरावट नजर आ सकती है.
Bihar Weather Update: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
इस वक्त मौसम विभाग ने पूर्णिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, अररिया, कटिहार जैसे जिलों में घने कोहरे की चेतावनी दी है. साथ ही साथ राजधानी पटना समेत पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, सिवान, सारण, गोपालगंज, शिवहर, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, वैशाली, जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, दरभंगा और मधुबनी जिले में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी है.
वही भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और अरवल को छोड़कर पूरे बिहार में घने कोहरे का दृश्य देखने को मिल सकता है जिसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी की है. यानी कि अभी भी बिहार के लोगों को ठंड से राहत मिलने वाली नहीं है. मौसम विभाग ने 21 जनवरी से लेकर 24 जनवरी तक कोहरे से राहत मिलने की बात कही है, लेकिन इससे पहले लोगों को ठंड का अनुभव काफी होने वाला है.
सुबह- शाम जारी रहेगी ठिठुरन
मौसम विभाग के मुताबिक भले ही कुछ दिनों तक कोहरा छाए रहने की संभावना है लेकिन दिन के समय में धूप निकलने से लोग राहत महसूस करेंगे. अगले चार दिनों में कई जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी देखी जा सकती है. सुबह और शाम के समय लोगों को ठंड का अनुभव ज्यादा होगा जिससे बेवजह घर से बाहर निकले से परहेज करें.
दरअसल इस वक्त उत्तर पश्चिमी शुष्क हवाओं का प्रभाव बना हुआ है और वातावरण में नमी ज्यादा होने के कारण रात का तापमान गिर रहा है, जिस कारण कोहरे जैसी स्थिति बन रही है. जब तक पश्चिमी विक्षोभ कमजोर नहीं पड़ता है, तब तक कोहरे से राहत मिलने वाली नहीं है और सुबह- शाम ठिठुरन बनी रहेगी.
Read Also: Violence In Bangladesh: 24 घंटे में दो हत्याएं, फिर हिंसा की आग में झुलस रहा बांग्लादेश








