Bihar Weather Alert: 12 जिलों में आज से आफत की बारिश, 4 दिन तक बदलेगा मौसम का मिजाज

बिहार में मौसम ने ली अचानक करवट! 12 जिलों में तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट। जानें 5 से 9 अप्रैल तक आपके जिले का मौसम हाल और जरूरी सावधानियां।

On: Sunday, April 5, 2026 12:20 PM
Bihar Weather Alert

Bihar Weather Alert: बिहार में झुलसाती गर्मी से परेशान लोगों के लिए अब राहत के साथ-साथ एक नई चिंता भी सामने आ गई है। बीते कुछ दिनों से जहां तेज धूप और लू ने लोगों का जीना मुश्किल कर रखा था, वहीं अब मौसम अचानक करवट लेने जा रहा है। आसमान में तेजी से बनते बादल इस बात का संकेत दे रहे हैं कि आने वाले कुछ दिन सामान्य नहीं रहने वाले हैं। मौसम विभाग की ताज़ा चेतावनी के अनुसार राज्य के कई जिलों में तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सख्त जरूरत है।

Bihar Weather Alert: क्यों अचानक बदला बिहार का मौसम?

मौसम में यह बड़ा बदलाव एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुआ है। सैटेलाइट तस्वीरों (Bihar Weather Alert) में साफ देखा गया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच एक विशाल बादल समूह सक्रिय हुआ है। यह बादल उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की दिशा से बिहार की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। इतना ही नहीं, झारखंड की तरफ से भी बादलों ने बिहार को घेरना शुरू कर दिया है। इन सभी कारणों से राज्य में मौसम का सिस्टम पूरी तरह एक्टिव हो गया है, जिससे तेज हवाएं, बारिश और ओलावृष्टि जैसी स्थिति बन रही है।

5 से 9 अप्रैल तक कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम?

मौसम विभाग (Bihar Weather Alert) ने अगले चार दिनों के लिए अलग-अलग जिलों में अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं दिन-प्रतिदिन का हाल:

5 अप्रैल (आज): गया, जमुई, बांका, औरंगाबाद और चंपारण समेत करीब 12 जिलों में तेज हवाएं (50 किमी/घंटा) और बारिश की संभावना है।

6 अप्रैल: पूर्वी बिहार को छोड़कर लगभग पूरे राज्य में मौसम खराब रहेगा। कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

7 अप्रैल: पूरे बिहार में मौसम का असर देखने को मिलेगा। दक्षिण और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। गया, रोहतास और कैमूर में ओले गिरने की संभावना है।

8 अप्रैल (सबसे खतरनाक दिन): इस दिन हालात ज्यादा बिगड़ सकते हैं। पटना, भागलपुर, बक्सर और गया सहित 19 जिलों में भारी ओलावृष्टि और ठनका गिरने की आशंका है।

9 अप्रैल: पश्चिमी बिहार को छोड़कर बाकी जिलों में बारिश जारी रह सकती है। 10 अप्रैल से मौसम साफ होने की उम्मीद है।

गर्मी से राहत, लेकिन खतरा अभी भी बरकरार

अभी जहां तापमान 38°C के पार पहुंच चुका है, वहीं बारिश के बाद इसमें भारी गिरावट आने की संभावना है। अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 25°C से 30°C के बीच रह सकता है, जिससे मौसम सुहावना हो जाएगा। लेकिन यह राहत (Bihar Weather Alert) अपने साथ खतरे भी लेकर आ रही है। तेज आंधी, बिजली गिरना (ठनका) और ओलावृष्टि किसानों और आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं।खासकर किसानों को सलाह दी गई है कि खराब मौसम के दौरान खेतों में काम करने से बचें और सुरक्षित स्थान पर रहें।

Read Also: Bihar News: बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत, गुस्साए लोगों ने पुलिस को जमकर पीटा, SHO और IO सस्पेंड

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment