Bihar Weather: फरवरी महीने के मध्य में धीरे-धीरे ठंड की विदाई होती नजर आ रही है. बिहार का मौसम इस वक्त पूरी तरह से बदला हुआ नजर आ रहा है. दोपहर के समय खिली धूप के कारण तापमान लगातार ऊपर जा रहा है. वही सुबह और शाम के समय हल्की कनकनी का प्रभाव दिख रहा है. हालांकि अभी भी कई ऐसी जगह है जहां हल्की से मध्यम स्तर पर कोहरा सुबह के समय देखने को नजर आता है.
मौसम विभाग ने ये बताया है कि अगले कुछ दिनों तक बिहार में मौसम शुष्क रहने की संभावना है और तापमान में किसी खास तरह का उतार चढ़ाव नहीं होगा.
Bihar Weather: मौसम विभाग ने दी बड़ी जानकारी
पिछले 24 घंटे में बिहार में मौसम सामान्य रहा और कहीं भी बारिश नहीं हुई. हालांकि कई हिस्सों में हल्का कोहरा देखने को मिला, जिससे विजिबिलिटी पर असर पड़ा. वहीं कई जगह पर सुबह से ही मौसम साफ दिखा और दिन के समय खिली हुई धूप निकली. राज्य में सबसे अधिकतम तापमान कैमूर में 30.5 डिग्री सेल्सियस, वही किशनगंज में सबसे कम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
मौसम विभाग ने आज दिन के समय हल्की धूप रहने की संभावना जाहिर की है. हालांकि सुबह और शाम हल्की ठंड का असर जारी रहेगा. मौसम विभाग ने बिहार के अधिकांश स्थानों पर तापमान में किसी तरह के खास बदलाव की संभावना नहीं बताई है.
Read Also: NEET Student Death: नीट छात्रा मौत मामले में सीबीआई ने दर्ज किया एफआईआर, SIT से लेगी सभी दास्तावेज










