Bihar Weather: बिहार में इस वक्त लोगों को ठंड का डबल अटैक झेलना पड़ रहा है. दरअसल पिछले कुछ दिनों से दिन और रात के तापमान (Bihar Weather) में काफी ज्यादा बदलाव नजर आ रहा है. दोपहर के समय अच्छी और खिली धूप होने के कारण पारा ऊपर पहुंच जाता है. वहीं दूसरी ओर सुबह और शाम के समय हल्की ठंड का अनुभव हो रहा है. सूर्य की गर्मी दोपहर के समय लोगों को फरवरी में ही मार्च जैसा अनुभव करा रही है जिससे यह पता लग रहा है कि इस बार कितनी भीषण गर्मी पड़ने वाली है.
Bihar Weather: बिहार में मौसम का डबल अटैक जारी
राजधानी पटना सहित गया, मुजफ्फरपुर और इसके आसपास के जिलों में लोगों को सुबह-सुबह के समय हल्की ठंड जरुर महसूस होती है लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही पारा ऊपर पहुंच जाता है. मौसम विभाग ने राज्य के किसी भी हिस्से में बारिश की कोई संभावना जाहिर नहीं की है. राज्य के अधिकांश जिलों में अच्छी धूप रहने के कारण दिन के समय गर्मी महसूस होगी. हालांकि हवा में नमी कम रहने के कारण मौसम शुष्क रहेगा.
इस वक्त बिहार में अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है. फरवरी में इस तरह से गर्मी पड़ना बेहद ही असामान्य है जिसके कारण दोपहर के समय घर और बाजार में लोगों को धूप से बचने के लिए अभी से ही सावधानी बरतनी पड़ रही है. वहीं न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा है जहां सुबह और शाम के समय लोगों को हल्के स्वेटर पहनने की जरूरत पड़ रही है.
किसानों को होगा जबरदस्त फायदा
मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले समय में इसी तरह न्यूनतम और अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी रहेगा. मौसम में आए बदलाव का असर अब लोगों के जीवन पर साफ दिखाई दे रहा है. धीरे-धीरे लोगों ने अब गर्म कपड़ों को अलमारी में समेटना शुरू कर दिया है. अब लोगों को दोपहर के समय बाहर जाने के दौरान अपने साथ पानी रखने की आवश्यकता पड़ रही है.
साथ ही साथ कई दफा तो सिर ढककर चलना भी पड़ रहा है. हालांकि यह किसानों के लिए अच्छी बात है क्योंकि इस वक्त गेहूं, चना और मसूर के साथ सरसों जैसी रबी फसलों के लिए यह मौसम लाभकारी है.
Read Also: Bihar Matric Exam: आज से बिहार मैट्रिक की परीक्षा शुरू, 1 घंटे पहले पहुंचना होगा सेंटर








