Bihar Weather: ठंड से नहीं मिलेगी राहत, बिहार में मौसम ने ली करवट; अलर्ट जारी

Bihar Weather: बिहार में कई दिनों की धूप के बाद अब मौसम ने अचानक करवट ले ली है. एक बार ... Read more

On: Monday, January 19, 2026 1:16 PM
Bihar Weather

Bihar Weather: बिहार में कई दिनों की धूप के बाद अब मौसम ने अचानक करवट ले ली है. एक बार फिर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में घने कोहरे और शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. माना जा रहा है कि कई जगह पर न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट नजर आ सकती है, जिस कारण फिर से सुबह और शाम तेजी से ठंड बढ़ेगी.

पिछले 24 घंटे में 10 जिलों का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड दर्ज हुआ है. मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 4 से 5 दिनों तक इसी तरह कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है. इतना ही नहीं 20 और 21 जनवरी के बाद ठंड में थोड़ी और बढ़ोतरी होने की संभावना भी है.

Bihar Weather: अगले 3 दिनों के लिए अलर्ट जारी

मुजफ्फरपुर, दरभंगा, भोजपुर सहित राज्य के करीब 20 जिलों में घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. राजधानी पटना और आसपास के इलाके में हल्के से मध्यम कोहरे का असर देखने को मिल रहा है, जिस कारण यातायात काफी प्रभावित हो रहा है.

यही वजह है कि लोगों को सावधानी के साथ गाड़ी चलाने की अपील की गई है. बिते कुछ दिनों बिहार में अच्छी धूप के कारण तापमान कुछ ऊपर जरूर गया था और मौसम में गर्माहट भी नजर आई थी, लेकिन अब सर्दी दोबारा से लौट आई है. ऐसे में इस सर्दी के साथ कोहरे की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने की अपील की है.

बिहार में ठंड से नहीं है राहत

इस वक्त उत्तर भारत में उत्तर पश्चिमी ठंडी हवाओं की रफ्तार कमजोर है. साथ ही साथ वातावरण में नमी की मात्रा ज्यादा होने के कारण रात के समय जमीन तेजी से ठंडी हो रही है. यही कारण है कि निचली सतह पर नमी रहने के कारण यह कोहरे का रूप ले रही हैं. अगले तीन दिनों तक उत्तर पश्चिम बिहार में इसी तरह अधिक कोहरे नजर आने की संभावना है और न्यूनतम के साथ-साथ अधिकतम तापमान में भी उतार- चढ़ाव जारी रहेगा.

बितें 24 घंटे में सबसे ठंडा स्थान राजगीर का नालंदा रहा जहां न्यूनतम तापमान 5.02 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड दर्ज किया गया. दिन के समय धूप निकलने से भले ही अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन पश्चिमी हवाओं के चलते रात और सुबह में ठंड बनी रहेगी.

Read Also: NEET Student Death: NEET छात्रा मौत के बाद छात्राओं ने खाली किया शंभू हॉस्टल, परिजन बोले- बेटी को पटना में नहीं पढ़ने देंगे

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment