Bihar Weather: फरवरी में ही 28 डिग्री तक पहुंच पारा, समय से पहले गर्मी को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट

फरवरी के महीने में अब बिहार के कई हिस्सों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और कई जगह पर पारा 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है जिससे यह माना जा रहा है कि इस बार गर्मी काफी परेशान करेगी.

On: Thursday, February 12, 2026 9:21 AM
Bihar Weather Today

Bihar Weather Today: बिहार के लोगों को अब ठंड से राहत जरूर मिली है लेकिन अब गर्मी उनके पसीने छुड़ाने वाली है. फरवरी के महीने में ही पारा इतना ज्यादा ऊपर जा चुका है कि लोगों को आगे चलकर भयंकर गर्मी महसूस होने वाली है. आपको बता दें कि बिहार के कई अलग-अलग हिस्सों में तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. दोपहर में तेज धूप के कारण लोगों को भयंकर गर्मी का अनुभव हो रहा है. अब मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के मौसम को लेकर बहुत बड़ी चेतावनी जारी की है जो आपकी मुश्किले बढ़ा सकती है.

Bihar Weather: मौसम विभाग ने दी चेतावनी

मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने की बात कही है. हालांकि कई जगह पर हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है. इसी के साथ दोपहर में अच्छी और खिली हुई धूप देखने को मिलेगी, जिस कारण लोगों को हल्की गर्मी का अनुभव हो सकता है. आज मौसम शुष्क रहेगा और आसमान सामान्य रूप से साफ रहने की उम्मीद है. कहीं भी मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जाहिर नहीं की है. मौसम विभाग ने बताया है कि दिन में पछुआ हवा का असर महसूस होगा. वही रात के समय हवा की गति थोड़ी कम होगी.

पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव हुआ कम

आपको बता दें कि इस वक्त सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र तक ही सीमित है. यही वजह है कि बिहार के मैदानी क्षेत्रों पर इसका असर नहीं पड़ रहा है. जेट स्ट्रीम की स्थिति और नमी की कमी के कारण बिहार में अभी धीरे-धीरे तापमान ऊपर जा रहा है और लोगों को हल्की उमस और गर्मी का अनुभव हो रहा है.

Read Also: Guru Rahman: फेमस शिक्षक गुरु रहमान की कोचिंग में घुसकर जान से मारने की मिली धमकी, सीसीटीवी फुटेज वायरल

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment