Bihar Weather Today: बिहार में अभी 72 घंटे के लिए सावधान, कोहरे और बारिश के साथ दम घोटने वाली हवा का कहर

बिहार में एक बार फिर से कडा़के की ठंड दस्तक देने वाली है. मौसम विभाग ने अगले 72 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया है जहां अधिकांश जिलों में ठंड और शीतलहर का कहर देखने को मिलेगा. इसके अलावा दुषित हवा भी लोगों का जीना मुहाल करेगी.

On: Wednesday, February 4, 2026 9:28 AM
Bihar Weather Today

Bihar Weather Today: बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेता नजर आ रहा है, जहां 20 से अधिक जिलों में ठंड और शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक तापमान में भारी गिरावट की संभावना है. 4 से 6 फरवरी के बीच बिहार के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट नजर आ सकती है.

वही दिन के समय कई जिलों में तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर जा सकता है. इतना ही नहीं दक्षिण-पश्चिम विहार के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जाहिर की गई है और कई इलाकों में खराब वायु गुणवत्ता की स्थिति भी दिख रही है.

Bihar Weather Today: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

अगले कुछ घंटे बिहार के कई जिलों में सुबह और रात के समय घना कोहरा छाए रह सकता है, जिससे विजिबिलिटी कम होगी. यातायात पर इसका साफ असर पड़ेगा. इसी कारण मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके. हालांकि 24 घंटे के दौरान बिहार के अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है, लेकिन नमी और कोहरे के कारण ठंड का एहसास जरूर होगा.

मौसम विभाग ने दक्षिण- पश्चिम बिहार के कैमूर, गया, औरंगाबाद और रोहतास जिले में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी दी है. हालांकि यह बारिश तेज नहीं होगी. बस इससे नमी बढ़ेगी और तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है. वही पटना, गया और नालंदा तहसील जिलों में दिन के समय 24 से 26 डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ सकता है, जिससे लोगों को हल्की गर्मी का अनुभव होगा.

खराब हवा ने लोगों की बढ़ाई चिंता

बिहार में कोहरे और बारिश की चेतावनी के साथ अब वायु गुणवत्ता ने भी लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है. आपको बता दें कि राजधानी पटना का एक्यूआई 187 दर्ज किया गया है जो बिल्कुल भी अस्वस्थ श्रेणी में आता है. खराब हवा से सांस, आंख और गले को सबसे ज्यादा नुकसान होता है.

Read Also: Bihar Budget 2026: बिहार के किसानों को अब साल में मिलेंगे ₹9000, बजट में हुई बड़ी घोषणा

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment