Nitish Kumar On Rabri Devi: बिहार विधान परिषद में एक बार फिर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जोरदार बहस देखने को मिली. दरअसल सदन की कार्यवाही के बीच जब विपक्षी दलों द्वारा विधान पार्षदों के तरफ से जमकर हंगामा किया गया तो इस बीच नीतीश कुमार अपनी जगह पर खड़े होकर विपक्षी एमएलसी को खरी खोटी सुनाने लगे. उन्होंने कहा कि ‘तुम लोग कुछ किए हो, सिर्फ हल्ला करना जानते हो और यह तीन लोग जो महिला है वह हल्ला कर रही है वह क्या जानती है, वो कुछ भी नहीं जानती जो लड़की है (राबड़ी देवी की तरफ इशारा करते हुए) वह क्या जानती है.
आज तक उस तरफ के लोग यानी राजद के लोग ने कभी किसी महिला को बढ़ावा दिया है, कभी किसी महिला के लिए कोई काम किया है…. हम लोग तो सबका साथ और सबका विकास के लिए काम कर रहे हैं और जो कोई भी गड़बड़ करता है उस पर एक्शन होता है. जो लोग हल्ला कर रहे हैं, इन पर एक्शन लेना चाहिए’.
Nitish Kumar ने राबड़ी देवी पर साधा निशाना
राबड़ी देवी पर सीधा तौर पर नीतीश कुमार ने निशाना साधा और कहा कि ‘यह कोई तरीका है, इसका क्या मतलब है. इन लोगों ने कोई काम नहीं किया है और कितना बिहार आगे और बढ़ने वाला है, इसलिए जान लीजिए इन लोगों का कोई मतलब नहीं है… सब फालतू हल्ला कर रहे हैं, बिहार सरकार ने हर क्षेत्र में कार्य किया है. फिर चाहे महिला सशक्तिकरण हो, शिक्षा हो, स्वास्थ हो, विकास हो या फिर अन्य कई क्षेत्र हो, सबका ध्यान रखा गया है. वहीं विपक्षी दलों के लोग सिर्फ शोर मचाना और अवरोध पैदा करना जानते हैं’. वही विरोधियों का चेतावनी देते हुए सीएम नीतीश ने यह भी कहा कि इन लोगों पर कार्रवाई होना चाहिए.
नीट छात्रा मौत मामले में विपक्ष ने सरकार को घेरा
आपको बता दे कि नीट छात्रा मौत मामले को लेकर विपक्ष लगातार नीतीश सरकार पर हमलावर है इसी मुद्दे को लेकर राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस्तीफा की मांग की और कहा कि बिहार में कोई भी ऐसा जिला नहीं बचा, जहां बच्चियां सुरक्षित हो. इस दौरान सदन में नीतीश कुमार हाय-हाय के नारे भी लगाए गए. इसके बाद सीएम काफी ज्यादा नाराज हो गए.
Read Also: Pappu Yadav: जेल में ही रहेंगे पप्पू यादव, कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी के बाद टली सुनवाई








