Nitish Kumar: अब लग्जरी रेंज रोवर में घूमेंगे सीएम नीतीश कुमार, विदेश से आएगी 4 बुलेट प्रूफ गाड़ियां

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में अब एक लग्जरी रेंज रोवर को जोड़ा गया है, जिनके लिए चार बुलेट प्रूफ गाड़ियां विदेश से मंगाई जाएगी.

On: Wednesday, February 4, 2026 12:53 PM
Range Rover For Nitish Kumar

Range Rover For Nitish Kumar: सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा को लेकर एक बहुत बड़ा फैसला लिया गया है, जहां चार हाई सिक्योरिटी गाड़ी की खरीद की प्रक्रिया बिहार सरकार ने शुरू कर दी है. माना जा रहा है बहुत जल्द ही नीतीश कुमार बुलेट प्रूफ लग्जरी रेंज रोवर में नजर आ सकते है. यह पहली बार होगा जब नीतीश कुमार ऐसी लग्जरी एसयूवी का इस्तेमाल करेंगे, जो उनके काफिले में शामिल होगा.

यानी कि अब नीतीश कुमार के आसपास पहले से ज्यादा सुरक्षा घेरा होगा. इससे पहले नीतीश कुमार अपने दौरों, सरकारी कार्यक्रमों के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल और भारतीय कंपनियों की गाड़ियों का इस्तेमाल करते थे.

Nitish Kumar के काफिले में शामिल होगा रेंज रोवर

मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर एजेंसी की ओर से समय-समय पर समीक्षा की जाती है. यही वजह है कि आधुनिक सुविधा से भरपूर बुलेट प्रूफ रेंज रोवर जैसी गाड़ियों का इस्तेमाल होना है. दरअसल यह गाड़ी उच्च स्तर की बैलिस्टिक सुरक्षा से भरपूर है जिससे किसी भी संभावित खतरे की स्थिति में मुख्यमंत्री की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी. राज्य सरकार ने जो चार बुलेट प्रूफ गाड़ियों की खरीद की प्रक्रिया अपनाई है, उसमें से एक गाड़ी को मुख्यमंत्री के काफिले में शामिल किया जाएगा. बाकी अन्य को बैकअप और सुरक्षा प्रबंधन के लिए रखा जाएगा.

करोडो रुपए होंगे खर्च

बिहार सरकार की यह पहल राजनीति में एक अलग चर्चा शुरू कर चुकी है, क्योंकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनकी सादगी के लिए पहचाना जाता है, जो पहली बार इतनी हाई लेवल की लग्जरी गाड़ी में नजर आएंगे. बिहार सरकार द्वारा यह फैसला सुरक्षा आकलन और वीवीआईपी मूवमेंट की जरूरत को ध्यान में रख कर लिया गया है. एक रिपोर्ट के मुताबिक यह भी बताया जा रहा है कि जिन चार गाड़ियों को खरीदने की तैयारी में बिहार सरकार है, उस पर 11.17 करोड रुपए खर्च हो सकते हैं. साथ ही साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को भी ऐसी गाड़ी मिलने की संभावना है.

Read Also: Fire In Maner: मनेर में शॉर्ट सर्किट के कारण दुकानें जलकर राख, सूचना के बाद भी नहीं पहुंची दमकल गाड़ी

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment