Guru Rahman Patna: बिहार में अपराधियों को कानून और पुलिस का जरा भी खौफ नहीं रह गया है. अपराधियों का मनोबल इतना ज्यादा बढ़ चुका है कि वह कहीं भी हथियार लहराने से नहीं कतराते हैं. एक ऐसा ही मामला राजधानी पटना से सामने आ रहा है, जहां चर्चित शिक्षक गुरु रहमान को अपराधियों ने उनके कोचिंग संस्थान में घुसकर जान से मारने की धमकी दी. इतना ही नहीं उन्हें कोचिंग को बंद करने को भी कहा. इसके बाद शिक्षक और उनका परिवार दहशत में है. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
Guru Rahman को मिली जान से मारने की धमकी
कदम कुआं थाना क्षेत्र के गोपाल मार्केट स्थित गुरु रहमान के कोचिंग संस्थान में बंदूक के साथ एक युवक घुस गया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी. इसके बाद शिक्षक ने पीर बहोर थाने पुलिस को इसकी सूचना दी और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. अच्छी बात यह है कि जिसने उन्हें धमकी दी, उसका चेहरा कोचिंग में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है जिससे उसकी पहचान करना और बहुत भी ज्यादा आसान हो गया है. साथ ही साथ उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है.
शिक्षक के मुताबिक यह बताया गया है कि यह मामला 2013 का है जहां उनके कोचिंग में कट्टा लहराने वाले युवक ने यह आरोप लगाया कि 2013 में प्राचीन भारत तुमने उर्दू में पढ़ा दिया. आज भले ही तुम बच जाओ लेकिन 10 दिन के अंदर गोली मार देंगे. फिर उसके बाद भिखना पहाड़ी की तरफ वह भाग गया. इस पर गुरु रहमान ने कहा कि हम उर्दू जानते भी नहीं कि उसे हम प्राचीन भारत उर्दू में पढ़ाते.
जांच में जुटी पुलिस
आपको बता दें कि इस धमकी के बाद शिक्षक और उनके परिवार के बीच खौफ का माहौल है. सबसे पहले तो 30 35 साल के एक युवक ने उनके कोचिंग में घुसने की कोशिश की और भद्दी-भद्दी गालियां देने लगा और उन पर कई तरह के आरोप लगाए. फिलहाल इस मामले की जांच पुलिस कर रही है.
Read Also: Pawan Singh: तलाक मामले में कोर्ट में पेश हुई ज्योति सिंह, पवन सिंह रहे गायब








