Fire In Chhapra: होली और ईद ऐसा त्यौहार माना जाता है, जिसमें दुकानदार की काफी ज्यादा बिक्री होती है और इसमें दुकान भी काफी सजा होता है. बिहार के छपरा के हथूआ मार्केट (Fire In Chhapra) में इसी दौरान देश शाम भीषण आग लगने की घटना हुई, जहां देखते ही देखते लाखों का सामान जलकर राख हो गया. स्थानीय लोगों के मुताबिक बताया जा रहा है कि शाम के समय जब लोग दुकान बंद करके घर लौटने की तैयारी में थे तभी अचानक बेसमेंट में शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई.
आग ने जल्द ही सिलेंडर को अपनी चपेट में ले लिया और वहीं पास में स्थित ट्रांसफार्मर में भी ब्लास्ट हो गया, जिसके बाद स्थिति और भी ज्यादा भयानक हो गई. आग लगने के बाद एक के बाद एक दुकान उसकी चपेट में आते गए और देखते ही देखते लाखों का सामान जलकर राख हो गया.
Fire In Chhapra: छपरा के हथूआ मार्केट में लगी आग
छपरा के हथूआ मार्केट (Fire In Chhapra) में कॉस्मेटिक दुकान और ब्यूटी पार्लर सहित कई दुकान आग की चपेट में आ गई. आग ने इतना भीषण रूप धारण कर लिया था कि दुकानदार को कुछ समझ ही नहीं आया. हालांकि कई दुकानदारों ने शटर और शीशे तोड़कर पानी डालना शुरू किया, लेकिन आग इतनी ज्यादा तेज थी कि उनकी कोशिश नाकामयाब हुई. इसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड और स्थानीय थाने को इस बारे में सूचना दी गई. सूचना मिलने के तुरंत बाद लगभग आधा दर्जन गाड़ियों के साथ फायर ब्रिगेड की टीम वहां पहुंची और 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.
लाखों का सामान जलकर खाक
इस आगलगी में सबसे ज्यादा नुकसान एक गारमेंट्स दुकान को हुआ है जहां बताया जा रहा है कि यहीं से आग लगने की शुरुआत हुई. होली और ईद के मौके पर सभी दुकानदार नए सामान लेकर आए थे. आसपास की 5 से 6 दुकान पूरी तरह से जलकर खाक हो गई. बताया जा रहा है कि लगभग 50 लाख रुपए का नुकसान हुआ है. प्रशासन के मुताबिक किसी व्यक्ति के हताहत होने की जानकारी नहीं है, लेकिन होली और ईद से पहले इस घटना ने अब दुकानदारों को मुश्किल में डाल दिया है.
Read Also: Surya Grahan 2026: साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण आज, जाने भारत में सूतक काल मान्य होगा या नहीं?








