Fire In Thar: सगुना मोड़ पर थार गाड़ी में लगी आग, ड्राइवर ने कूद कर बचाई जान

दानापुर के नजदीक सगुना मोड़ में थार में आग लगने की घटना सामने आई, जहां देखते ही देखते गाड़ी जलकर खाक हो गई.

On: Wednesday, February 18, 2026 9:06 AM
Fire In Thar

Fire In Thar: दानापुर के नजदीक सगुना मोड़ से एक बेहद ही खौफनाक घटना सामने आ रही हैं, जहां चलते-चलते थार में आग लग (Fire In Thar) गई. कुछ ही मिनटों में थार जलकर खाक हो गई. हालांकि अच्छी बात यह थी कि किसी तरह गाड़ी से कूद कर ड्राइवर में अपनी जान बचाई. दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची जिसके बाद आग पर काबू पाया गया. तब तक थार पूरी तरह से जलकर राख हो चुकी थी. इस घटना के बाद आसपास अफरा-तफरी का माहौल हो गया.

Fire In Thar: अचानक थार में लगी आग

इस पूरी घटना के बारे में जानकारी देते हुए एएसआई मनोज कुमार ने बताया कि एक शख्स अचानक दौड़कर शगुना मोड़ आया और उसने आग लगने की सूचना दी. इसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग को काबू में लिया गया. हालांकि इस घटना में किसी तरह की जान माल की क्षति नहीं हुई है. थार के आगे का हिस्सा बुरी तरह से जल चुका है.

Read Also: Bihar Matric Exam: बिहार में मैट्रिक परीक्षा के दौरान कई सेंटर पर हंगामा, देर से पहुंचने पर नहीं मिली एंट्री

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment