RamKripal Yadav: मनेर में रामकृपाल यादव के समधी के घर फायरिंग, बदमाशों ने तलवार और लाठी डंडों से किया हमला

बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर बदमाशों ने 15 राउंड फायरिंग की है. साथ ही साथ तलवार और लाठी डंडों से भी हमला किया है.

On: Saturday, April 4, 2026 8:27 AM
RamKripal Yadav

RamKripal Yadav: बिहार कृषि मंत्री रामकृपाल यादव (RamKripal Yadav) के समधी के घर देर रात मनेर में बदमाशों ने फायरिंग की. साथ ही तलवार और लाठी डंडों से भी हमला किया गया है. इस पूरे हमले में तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं जिनका इलाज पटना एम्स और निजी नर्सिंग होम में चल रहा है. मौके पर पहुंची पुलिस ने एक खोखा बरामद करने के साथ ही आरोपी को गिरफ्तार किया है. इस पूरे घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

RamKripal Yadav के समधी पर हुआ हमला

बताया जा रहा है कि रामकृपाल यादव (RamKripal Yadav) के समधी राजेंद्र सिंह के परिवार और उनके गोतिया श्राद्ध क्रम के दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई. देखते ही देखते यह मारपीट रण क्षेत्र में तब्दील हो गई. इस दौरान तकरीबन तीन से चार लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. इस मामले में पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में से किसी की ओर से एफआईआर के लिए आवेदन नहीं किया गया है और पुलिस की तलाश जारी है.

फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि आखिर इस घटना के पीछे का कारण क्या है. इस मामले में घायल हुए रामकृपाल यादव (RamKripal Yadav) के समधी के लड़के, भतीजे और एक अन्य व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया है. पुलिस का कहना है कि हमलावरों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर छापेमारी भी की गई है. शुरुआती जांच में यह मामला आपसी रंजिश या किसी सोची समझी साजिश का हिस्सा लगता है जहां पुलिस की जांच में सच सामने आ जाएगा.

Read Also: Inflation In India: पेट्रोल- गैस के बाद अब साबुन और खाने की ये चीज होगी महंगी, आम आदमी पर पड़ेगी दोहरी मार

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment