Firing In Patna: महाशिवरात्रि पर पटना में चली गोली, चाय की दुकान पर दिनदहाड़े फायरिंग

महाशिवरात्रि के मौके पर पटना में दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना सामने आई जिसमें दो युवक घायल हो गए हैं.

On: Sunday, February 15, 2026 4:02 PM
Firing In Patna

Firing In Patna: बिहार में शिवरात्रि के मौके पर पूरी राजधानी भक्ति में डुबी नजर आ रही है, लेकिन इसी बीच पटना से गोलीबारी (Firing In Patna) की घटना सामने आई जहां बताया जा रहा है कि चाय पीने आए दो युवकों को अज्ञात बदमाशों ने निशाना बनाया, जो कि सुबह-सुबह चाय पीने आए थे. इसके बाद इस घटना में दोनों युवक घायल हो गए हैं. इस गोलीबारी की घटना ने आसपास के लोगों में दहशत फैला दी है और इलाके में अफरा- तफरी का माहौल नजर आ रहा है.

Firing In Patna: घायलों को अस्पताल में किया गया भर्ती

यह मामला पटना के रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र के शिवाजी चौक के पास का बताया जा रहा है, जहां घायल युवकों की पहचान बिट्टू कुमार और पिंटू कुमार के रूप में हुई है. दोनों आपस में दोस्त बताए जा रहे हैं और बताया जा रहा है कि शिवाजी चौक के पास एक चाय की दुकान है, वहां दोनों बैठे थे तभी अचानक बाइक सवार एक बदमाश वहां आया और अचानक फायरिंग शुरू कर दी.

गोली लगने के कारण दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. फिलहाल डॉक्टर ने उनकी स्थिति स्थिर बताई है.

जांच में जुटी पुलिस

इस पूरी घटना को लेकर रामकृष्ण नगर थाने की पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है और आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया गया है ताकि जो भी अपराधी है उनकी पहचान की जा सके. हालांकि प्रथम दृष्टया यह मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है, लेकिन अन्य पहलुओं पर भी पुलिस जांच कर रही है.

Read Also: Siwan Railway Station : सूचना देने वाली LED स्क्रीन से अचानक बजा भोजपुरी गाना, यात्री रह गए हैरान

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment